सुरेश ओबेरॉय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

CJP के विरोध प्रदर्शन पर सुरेश ओबेरॉय ने जताई नाराजगी, बॉलीवुड सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- मुझे नहीं पता तो...

Suresh Oberoi Statement: CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड सेलेब्स के समर्थन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर बोलने से पहले पूरी जानकारी और रिसर्च जरूरी है।

सोनाली झा

Suresh Oberoi Reaction On CJP Protest: बॉलीवुड अभिनेता सुरेश ओबेरॉय अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस प्रदर्शन को सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी, प्रकाश राज और विशाल डडलानी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने समर्थन दिया था।

कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन का समर्थन किया, जबकि कुछ कलाकार जंतर-मंतर पर भी पहुंचे थे। अब सुरेश ओबेरॉय ने एक पॉडकास्ट में इस तरह के प्रदर्शनों में कलाकारों की भागीदारी पर सवाल उठाए हैं। निधि वसंदानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि कलाकारों की जिम्मेदारी बड़ी होती है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उनकी बात सुनते हैं।

किसी मुद्दे पर बोलने से पहले रिसर्च जरूरी

सुरेश ओबेरॉय के मुताबिक, किसी भी मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपनी राय रखने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। अभिनेता ने कहा कि किसी प्रदर्शन का समर्थन करने से पहले यह देखना चाहिए कि उसके पीछे कौन लोग हैं और उसमें शामिल सभी लोग वास्तव में किस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या प्रदर्शन में शामिल सभी लोग नीट छात्र हैं या फिर उनमें राजनीतिक लोग, हिंसा और हंगामा करने वाले लोग भी शामिल हैं।

जानकारी नहीं है तो मैं बात नहीं करूंगा

सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि अगर उन्हें किसी मुद्दे के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है, तो वह उस पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह साफ तौर पर कहेंगे कि उन्हें उस विषय के बारे में जानकारी नहीं है। अभिनेता ने विरोध प्रदर्शन के तरीके पर भी अपनी असहमति जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी भी मांग को रखने का एक तरीका होता है और वह ऐसे प्रदर्शनों में शामिल होना पसंद नहीं करेंगे।

पुलिस पर हमले को बताया गलत

सुरेश ओबेरॉय ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस पर हमले को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में पुलिस पर हमला करना सही नहीं है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और हंगामे को लेकर भी सवाल उठाए और इसे गलत बताया। हालांकि, अभिनेता ने अपने बयान में किसी कलाकार का नाम लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका बयान उन बॉलीवुड सेलेब्स के रुख पर सवाल जरूर खड़े करता है।

एनिमल के बाद खलीफा में नजर आए

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरेश ओबेरॉय को साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने रणबीर के दादा का किरदार निभाया था। अब वह मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल अहम भूमिकाओं में हैं।

UGC जातिगत भेदभाव नियम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और UGC से मांगा जवाब; 4 हफ्ते बाद सुनवाई

Belonging: A Journey of Love पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, बोले- मां सोनिया की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी

सच का स्वागत जरूर किया जाएगा... सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गरमाई सियासत, राम कदम ने किया तीखा वार

JPSC और JSSC परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, हाईकोर्ट ने सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी