रॉकी भाई बनकर फिर से जलवा बिखेरेंगे यश (फोटो सोर्स-यूट्यूब) 
मनोरंजन

रॉकी भाई बनकर फिर से जलवा बिखेरेंगे यश, प्रशांत नील संग फिल्म KGF 3 पर बातचीत है जारी

Yash in Talk for KGF 3: एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सुपरस्टार यश ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जल्दी ही वो फिर से रॉकी भाई बनकर केजीएफ 3 लेकर आने वाले हैं।

निक्की राय

मुंबई: साउथ सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। साल 2022 में उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। एक्टर को बड़े पर्दे पर रॉकी भाई के तौर पर देखकर फैंस बहुत खुश हुए थे। केजीएफ चैप्टर 2 में ऐसा दिखाया गया था कि इसका पार्ट 3 भी बनेगा। इस फिल्म के लास्ट में कई सस्पेंस छोड़े गए थे, जिसका अब तक फैंस को इंतजार है। हालांकि चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद से ही इसके पार्ट 3 पर कोई चर्चा नहीं हुई। 'केजीएफ 2' की सुपर सक्सेस के बाद अब रॉकी भाई ने इसके पार्ट 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर किया खुलासा

द हॉलीवुड रिपोर्टर बातचीत के दौरान यश ने K.G.F. Chapter 3 को लेकर भी बात की। उन्होंने ने ये भी बताया कि वो फिर से रॉकी भाई के किरदार के साथ पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यश ने बताया, 'K.G.F. Chapter 3 जरूर बनेगी। ये मेरा वादा है। इस वक्त मैं पहले से ही दो प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हूं। हालांकि 'केजीएफ 3' को लेकर हमारी लगातार बातचीत जारी है। हमारे पास आइडिया है। जब सही वक्त आएगा, इसे जल्दी ही लोगों के सामने पेश किया जाएगा।'

निर्देशक प्रशांत नील ने किया था निर्देशन

केजीएफ के पहले 2 पार्ट्स का निर्देशन प्रशांत नील ने ही किया था। इन पार्ट्स में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी रोमांस करते हुए नजर आईं थी। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बात करें, तो यश बहुत जल्दी नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभाएंगे। वहीं, रणबीर कपूर और सई पल्लवी फिल्म में राम और सीता के रोल में दिखेंगे। फैंस यश के किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा यश एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वो जल्दी ही फिल्म 'टॉक्सिक' में भी नजर आने वाले हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप