सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

थिएटर में छाया वरुण-जाह्नवी का रोमांस, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ देख दर्शक बोले- 'मजेदार मूवी'

Varun Dhawan Public Review: वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ थिएटर में रिलीज हो गई है और अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों के रिएक्शन सामने आए हैं, तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...

स्नेहा मौर्या

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Public Review: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक शशांक खेतान की नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की है और इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

दरअसल, कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कॉमेडी की तारीफ की है। एक दर्शक ने बताया कि फिल्म बहुत इंटरेस्टिंग थी और इसका क्लाइमैक्स काफी शानदार था। उन्होंने रोहित सराफ की एक्टिंग की जमकर सराहना की और वरुण धवन की कॉमेडी टाइमिंग को कमाल बताया। दर्शक ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए और कहा कि फिल्म क्राइम और ड्रामा से अलग, हल्की-फुल्की कॉमेडी के लिए बेहतरीन है।

वरुण धवन की फिल्म पर दर्शकों ने दिया रिएक्शन

वहीं, कुछ दर्शकों को फिल्म के गाने बहुत पसंद आए। एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म में इमोशनल बैलेंस काफी अच्छा है और गाने मनोरंजन का अलग ही तड़का देते हैं। उन्होंने रोहित सराफ और वरुण धवन की एक्टिंग को अच्छा बताया और पनवाड़ी और बिजुरिया गानों को ट्रेंडिंग बताया। इस दर्शक ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए।

इसके अलावा दूसरे ने कहा कि फिल्म में मस्ती भरपूर है और फैमिली के लिए बेस्ट मूवी है। वहीं एक महिला दर्शक ने भी फिल्म और उसके गानों की तारीफ की और इसे 4 स्टार दिए। उन्होंने कहा कि यह एक हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखना अच्छा विकल्प है।

हालांकि, सभी दर्शक फिल्म से खुश नहीं रहे। एक दर्शक ने इसे बेहद निराशाजनक बताया और कहा कि फिल्म देखने में उनका समय बर्बाद हुआ। उन्होंने किसी भी कलाकार की एक्टिंग पसंद नहीं आने की बात कही और फिल्म के गानों और म्यूजिक को भी कहानी से मेल नहीं खाता बताया। इस दर्शक ने फिल्म को कोई स्टार नहीं दिए और नेपोटिज्म और मॉर्डन लव स्टोरी पर फिल्म की आलोचना की।

कॉमेडी और गानों का उठाया आनंद

ऐसे में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ ने इसकी कॉमेडी और गानों का लुत्फ उठाया, वहीं कुछ दर्शक फिल्म से निराश भी रहे। कुल मिलाकर यह फिल्म उन लोगों के लिए ठीक है जो हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी और ट्रेंडिंग गानों का मजा लेना चाहते हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर