बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन 'बॉर्डर 2' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Sunny Deol Movie Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ तीन हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है। ‘ओ’रोमियो’ की रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई जारी है।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आई इस वॉर ड्रामा ने देशभक्ति के जज़्बे को बड़े पर्दे पर इस तरह पेश किया कि दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ ले लिया। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसका दबदबा कम नहीं हुआ है।

हाल ही में ओ'रोमियो और मर्दानी 3 सिनेमाघरों में उतरीं, जिनको लेकर अच्छा खासा बज भी बना। इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई की रफ्तार स्थिर बनी हुई है। यह साफ संकेत है कि फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।

24वें दिन भी कायम कमाई

तीन हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म करोड़ों में कारोबार कर रही है। 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को इसने लगभग 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 24वें दिन, जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसा बड़ा इवेंट भी था, तब भी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.03 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेड आंकड़े) जुटा लिए। तीन हफ्तों का कलेक्शन बेहद प्रभावशाली रहा है...

  • पहला हफ्ता: 224.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: 70.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता: 23.35 करोड़ रुपये
  • कुल घरेलू कलेक्शन: 321.48 करोड़ रुपये

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 438.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।

1971 युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी

फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में सैनिकों के साहस, त्याग और जज्बे को भावनात्मक और दमदार अंदाज में दिखाया गया है। युद्ध के दृश्य, बैकग्राउंड स्कोर और संवाद दर्शकों में जोश भर देते हैं।

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। साथ ही सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

क्यों बनी दर्शकों की पसंद?

‘बॉर्डर 2’ केवल एक युद्ध फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा अनुभव बन गई है। देशभक्ति से भरपूर कहानी, मजबूत अभिनय और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए युद्ध दृश्य इसे खास बनाते हैं। नए रिलीज के बीच भी इसका टिके रहना इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों के दिल में इस फिल्म ने खास जगह बना ली है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला