सनी देओल और अमीषा पटेल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब करोड़ों के कर्ज से घिर गए थे सनी देओल, राहत बनकर आई थी गदर 2, बोले- कभी उम्मीद नहीं खोई

Sunny Deol Financial Crisis: एक्टर सनी देओल ने हाल ही में अपनी लाइफ के मुश्किल फाइनेंशियली दौर का खुलासा किया है। 56 करोड़ के संपत्ति बेचने के बावजूद उन्होंने इस दौर को पॉजिटिव रूप से स्वीकार किया।

यति सिंह

Sunny Deol Debt Story: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। करियर के इस नए पड़ाव के बीच उन्होंने अपने अतीत के एक बेहद कठिन दौर को याद किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक समय उनके सिर पर 56 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज चढ़ गया था।

इसके बावजूद उन्होंने कभी अपना मानसिक संतुलन और चेहरे की मुस्कान नहीं खोई। इस मुश्किल आर्थिक संकट का सामना उन्होंने बहुत धैर्य के साथ किया और अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी बेचकर पूरा बकाया चुकता किया।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद भी आया दौर धीमा

साल 2001 में आई गदर और इंडियन जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद भी सनी देओल के करियर की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगी थी। उन्होंने शेयर किया कि उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री का ढांचा काफी बदल रहा था और कॉर्पोरेट घरानों की एंट्री हो रही थी।

इसी बीच उन्हें अपनी पसंद के विषय और बेहतर डायरेक्टर मिलने बंद हो गए थे। जो बोले सो निहाल जैसी फिल्मों को लेकर हुए विवादों और राजनीति की वजह से भी उनके काम पर असर पड़ा।

निर्देशन और निर्माण में फंसा बड़ा बजट

सनी देओल ने जब डायरेक्शन और फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा, तो आर्थिक परेशानियां और बढ़ गईं। दिल्लगी, घायल रिटर्न्स और पल पल दिल के पास जैसी फिल्मों के निर्माण के दौरान उन्हें भारी फाइनेंशियली घाटे का सामना करना पड़ा।

साल 2023 में गदर 2 की अपार सफलता के ठीक बाद बैंक ने उनके जुहू स्थित बंगले सनी विला की नीलामी का नोटिस भी जारी कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी संपत्ति बेचकर 55.99 करोड़ रुपये का कर्ज पूरी तरह चुका दिया और मामला शांत हो गया।

बॉक्स ऑफिस पर नया सिनेमाई सफर जारी

अपनी पुरानी परेशानियों को को याद करते हुए सनी देओल ने कहा कि उन्होंने कभी सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं चुना। कर्ज चुकाने के बाद अब उनका करियर एक बार फिर नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

राजकुमार संतोषी के साथ 3 दशक बाद बनी उनकी फिल्म बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आमिर खान के सहयोग से बनी इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!