Karisma Children (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

संजय कपूर संपत्ति विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Karisma Kapoor: संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। करिश्मा के बच्चों ने सौतेली माँ प्रिया कपूर पर वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

अनिल सिंह

Sanjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता और बिज़नेसमैन संजय कपूर की पारिवारिक संपत्ति में हिस्सेदारी दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह विवाद संजय कपूर की कथित वसीयत और संपत्ति में जालसाजी के सनसनीखेज आरोपों के कारण सुर्खियों में है।

करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा है कि उनके पिता संजय कपूर की वसीयत फर्जी है और उनके जीवित रहते हुए ही वसीयत के साथ छेड़छाड़ करके इसे बदला गया है।

वसीयत की जालसाजी के सनसनीखेज आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे इस विवाद में करिश्मा के बच्चों ने अपनी सौतेली माँ प्रिया कपूर पर वसीयत में जालसाजी और पिता की संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

वसीयत बदलने का दावा: पिछली सुनवाई में संजय कपूर के बच्चों की तरफ़ से वकील महेश जेठमलानी ने अदालत में दलील दी कि वसीयत में बदलाव तब किया गया जब संजय अपने बेटे के साथ छुट्टियों पर थे।

कंपनी डायरेक्टर पर सवाल: वकील ने यह भी दावा किया कि वसीयत में संशोधन करने वाले व्यक्ति को संजय कपूर के निधन के ठीक एक दिन बाद ही कंपनी का डायरेक्टर बना दिया गया था, जो वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े करता है।

हिस्सेदारी का आश्वासन: बच्चों का कहना है कि संजय कपूर ने उन्हें संपत्ति में हिस्सा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन वसीयत में उनका नाम शामिल नहीं है, और प्रिया कपूर ने वसीयत में हेराफेरी की है।

फॉरेंसिक जांच की मांग

इस पूरे मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने वसीयत की फॉरेंसिक जांच की मांग की है, जिसका प्रिया कपूर के वकील ने कड़ा विरोध किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर और वसीयत के निष्पादक (Executor) को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। संजय कपूर की मौत के बाद ही उनकी प्रॉपर्टी को लेकर यह विवाद शुरू हो गया था।

संजय कपूर का वैवाहिक जीवन

संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी।

पहली शादी: फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से (चार साल चली)।

दूसरी शादी: अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई, जिससे उनके दो बच्चे, समायरा और कियान हैं। करिश्मा और संजय का तलाक 2016 में हुआ था।

तीसरी शादी: प्रिया सचदेव से हुई, जिनसे उन्हें एक बेटा अजारियस है। संजय ने प्रिया की पहले पति से हुई बेटी सफीरा चटवाल को भी गोद लिया था।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO