संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार आज 
मनोरंजन

संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार आज, करिश्मा कपूर के बच्चे भी होंगे शामिल

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार 20 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे किया जाएगा। संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से हुआ था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार, 20 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय संजय कपूर का निधन हो गया था। वे 58 वर्ष के थे और हार्ट अटैक उनकी मौत की वजह बना। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के साथ-साथ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान भी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर के परिवार ने बुधवार को एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर यह जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में समय इसलिए लगा क्योंकि वे अमेरिकी नागरिक थे और इस वजह से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में देरी हुई।

संजय कपूर की प्रार्थना सभा 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इनवाइट नोट में संजय की तस्वीर के साथ गुरुमुखी में एक धार्मिक उद्धरण भी शामिल था। इसमें उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज थे, जिनमें करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और कियान, उनकी सौतेली बेटी सैफरा और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का बेटा अजारियास भी शामिल हैं।

संजय कपूर के निधन के पीछे एक चौंकाने वाला कारण भी सामने आया है। एक करीबी सूत्र ने बताया कि पोलो खेलते वक्त संजय ने अचानक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और खेल बीच में छोड़ दिया। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके डंक से उनके गले में सूजन आई और संभवत यही उनके दिल का दौरा पड़ने की वजह बना। संजय कपूर की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर दिया है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन