-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Got A Call From Amitabh Bachchan Stunned At The Hotel Reception
जब आमिर खान को आया अमिताभ बच्चन का फोन, होटल रिसेप्शन पर हो गए थे हक्का-बक्का
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान भी अमिताभ बच्चन के फैन मोमेंट से नहीं बच पाए। एक इंटरव्यू में आमिर ने खुलासा किया था कि जब वह ‘जो जीता वही सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे, तब होटल रिसेप्शन पर उन्हें बताया गया कि अमिताभ बच्चन का कॉल आया है।

आमिर खान और अमिताभ बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन और आमिर खान जब एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो नजारा खास होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी बिग बी के सामने एक फैन की तरह बर्ताव कर चुके हैं। आमिर ने एक बार खुद यह किस्सा बताया था कि कैसे अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर वह एकदम चौंक गए थे और उनकी बोलती बंद हो गई थी।
ये किस्सा उस समय का है जब आमिर खान फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे। उस दौर में मोबाइल फोन का चलन नहीं था और होटल के रिसेप्शन से ही कॉल्स आते-जाते थे। आमिर ने बताया कि शूटिंग से लौटने के बाद रिसेप्शन ने उन्हें सूचना दी कि अमिताभ बच्चन का कॉल आया था। आमिर को पहले तो लगा कि कोई मजाक कर रहा है। उन्होंने बात को हल्के में लिया।
आमिर खान हो गए थे हक्का-बक्का
लेकिन तभी दोबारा फोन आया और रिसेप्शन से बताया गया कि अमिताभ बच्चन खुद लाइन पर हैं। आमिर ने जैसे ही फोन उठाया, उधर से बिग बी की आवाज आई कि हैलो आमिर। उस पल आमिर खान बैठै हुए थे लेकिन जैसे ही उन्होंने बिग बी की आवाज सुनी, वो तुरंत खड़े हो गए। आमिर ने कहा कि मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। उन्होंने कुछ बातें कहीं, और मैं बस ‘यस सर’ ही कहता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने सर्द हवाओं और पहाड़ों की वादियों में बिताए खास पल, ट्रिप हुई वायरल
आमिर खान ने बताया किस्सा
आमिर ने यह किस्सा खुद ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो पर बताया था, जब वह अपने बेटे के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। आमिर खान ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह स्वीकार किया है कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वह उन्हें एक्टिंग का आदर्श मानते हैं और उनके साथ काम करने को सौभाग्य मानते हैं। दोनों कलाकारों ने एक साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी स्क्रीन शेयर की थी।
Aamir khan got a call from amitabh bachchan stunned at the Hotel Reception.
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














