गोविंदा की किस्मत चमकाने के लिए सुनीता आहूजा ने अपनाया दिलचस्प नुस्खा! 
मनोरंजन

सरनेम हटाकर सुर्खियों में आई सुनीता आहूजा, गोविंदा संग तलाक की खबरों पर खुद किया रिएक्ट

सुनीता आहूजा ने अपने नाम से गोविंदा का सरनेम हटाया तो गोविंदा के साथ उनके तलाक की खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। अब सुनीता ने बताया है कि उन्होंने सरनेम क्यों हटाया और तलाक की खबरों पर भी रिएक्ट किया है।

अनिल सिंह

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, उन्होंने अपने नाम से गोविंदा का सरनेम हटा दिया है। जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद और तलाक को लेकर चल रही खबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। इस पर सुनीता ने रिएक्ट किया और साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने अपने नाम से सरनेम क्यों हटाया? सुनीता ने यह बयान इसलिए दिया है ताकि लोग गलत धारणा ना बनाएं और लोगों को यह पता चल जाए कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक नहीं ले रहे हैं।

सुनीता आहूजा ने ई टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अपने नाम के आगे से आहूजा हटाने का कारण बताया, उन्होंने बताया कि उन्होंने यह काम साल भर पहले ही किया था। न्यूमैरोलॉजी की वजह से उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने अपने नाम से सिर्फ सरनेम ही नहीं हटाया बल्कि नाम में एक S भी जोड़ दिया है। सुनीता ने बताया कि मुझे भी नाम और शोहरत चाहिए, कौन इसे नहीं चाहता? यह बोलकर वह हंसने लगी।

बातचीत के दौरान सुनीता से जब यह पूछा गया कि ऐसा कर के उन्हें शोहरत मिली? तो उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से वह सुर्खियों में बनी हुई है, क्या आपने नहीं देखा कि मैं इंटरनेट पर छाई हुई हूं। वहीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच यह साफ कर दिया है कि दोनों बहुत खुश हैं और दोनों कभी भी तलाक नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मैं आहूजा थी और आहूजा रहूंगी। सरनेम हटाने का कारण सिर्फ न्यूमैरोलॉजी के तहत लिया गया फैसला है। इसका गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर कोई भी संबंध नहीं है। इसको लेकर लोग कोई धारणा ना बनाएं इसीलिए मैं इस विषय पर बात कर रही हूं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z