सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था

Sunita Ahuja Reveals: सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने कहा कि अभिनेता अब हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इस शब्द का सही मतलब नहीं पता था।

सोनाली झा

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बात रखने की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के दिनों में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करती नजर आई हैं। अब एक ताजा इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने उस वायरल बयान पर भी बात की, जिसमें उन्होंने गोविंदा को गॉट मानने से इनकार कर दिया था। उस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सुनीता ने बताया कि उन्हें उस समय गॉट शब्द का सही मतलब नहीं पता था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि GOAT का मतलब बकरी होता है। इसी वजह से उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके पति बकरी नहीं हैं। बाद में उन्हें समझ आया कि यह एक लोकप्रिय स्लैंग है, जिसका अर्थ सर्वश्रेष्ठ होता है।

गोविंदा के लुक को लेकर किया खुलासा

बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय अभिनेता की पर्सनैलिटी बेहद आकर्षक थी और उनके घने बाल उनकी पहचान का हिस्सा थे। इसी दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि अब गोविंदा अपने लुक को बनाए रखने के लिए हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि वो आज भी बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन पहले उनके अपने बाल थे, अब वो हेयर पैच लगाते हैं।

टीवी और रियलिटी शोज में बढ़ी सक्रियता

इन दिनों सुनीता आहूजा अपनी बेटी के साथ कुकिंग शो 'मां तो हैं न' में नजर आ रही हैं। शो में उनका मजाकिया और घरेलू अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता जल्द ही लोकप्रिय रियलिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन का हिस्सा भी बन सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को उनका बेबाक अंदाज एक नए मंच पर देखने को मिलेगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट