सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन के डेब्यू पर दी सलाह 
मनोरंजन

सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन के डेब्यू पर दी सलाह, बोलीं- गोविंदा को कॉपी मत करना

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द फिल्मों में डेब्यू करेंगे। उनकी मां सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में बेटे की मेहनत की तारीफ की और खास सलाह दी कि वह अपने पिता को कॉपी न करे।

सोनाली झा

मुंबई: 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी मां सुनीता आहूजा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बेटे की मेहनत और तैयारी की सराहना की है। साथ ही उन्होंने एक सशक्त सलाह दी है कि अपने पापा को कॉपी मत करना।

मीडिया के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यशवर्धन की एक्टिंग के प्रति गंभीरता को लेकर कहा कि वो खुद से ही स्क्रिप्ट्स पढ़ता है और हम घर पर अक्सर सब्जेक्ट और कॉन्सेप्ट पर बात करते हैं। उसे एक्टिंग में काफी रुचि है और वो अपने रोल्स को बहुत बारीकी से समझने की कोशिश करता है। उन्होंने आगे जोड़ा कि बहुत जल्द यशवर्धन बड़े पर्दे पर नजर आएगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बेटे को कोई खास सलाह दी है, तो सुनीता बोलीं कि मैंने यश से साफ कहा है कि अपने पापा को कॉपी मत करना। मैं नहीं चाहती कि वो गोविंदा की छवि में बंधे। उसे खुद की एक अलग पहचान बनानी होगी। वो गोविंदा से भी बेहतर नाम बनाएगा। यशवर्धन ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले वरुण धवन की ‘डिशूम’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। इससे उन्हें इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव मिला है।

यशवर्धन अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सई राजेश के निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। पहले इस प्रोजेक्ट में बाबिल खान भी थे, लेकिन उनके हटने से फिल्म पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। दूसरी ओर, गोविंदा के फिल्मी करियर की बात करें तो ‘हीरो नंबर 1, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘साजन चले ससुराल’ जैसी सुपरहिट फिल्में आज भी लोगों को गुदगुदाती हैं। वे आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z