सुनीता आहूजा ने गोविंदा से मांगा तलाक, कोर्ट में हाजिर नहीं हुए एक्टर 
मनोरंजन

Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा दे चुकीं हैं तलाक की अर्जी, चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप!

Govinda Sunita Divorce: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने गोविंदा से तलाक मांगा है, इतना ही नहीं सुनीता ने बॉलीवुड के हीरो नंबर वन पर चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया।

अनिल सिंह

StartFragment

Govinda Divorce: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बीते दिनों मतभेद की खबर सामने आई थी, कहा यह भी जा रहा था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, लेकिन बाद में सुनीता आहूजा और गोविंदा के परिवार की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया था। ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस फाइल कर रखा है। सुनीता ने गोविंदा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। गोविंद पर चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया गया है। 

हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। सुनीता आहूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i) , (ia) और (ib) के तहत याचिका दायर की है। इन धाराओं का मतलब होता है, चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर। साथ ही सुनीता आहूजा ने इसे 38 साल पुरानी शादी को तोड़ने का आधार बताया है। 

कोर्ट नहीं पहुंचे गोविंदा 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ने 25 में को गोविंद को तलब किया था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे, फिर उसके बाद गोविंदा के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। गोविंदा ना ही समन भेजे जाने पर कोर्ट में पेश हुए और ना ही उन्होंने कोर्ट के कारण बताओं नोटिस का जवाब दिया। गोविंद मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। 

सुनीता आहूजा ने यूट्यूब पर किया बड़ा खुलासा

सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। वह डेली अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ती हैं और अपना हाल-चाल बताती हैं। इन्हीं व्लॉग में सुनीता आहूजा मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी से बात करते हुए रोने लगती हैं। 

सुनीता ने व्लॉग में क्या कहा 

बातचीत के दौरान सुनीता ने बताया कि जब मैं गोविंद से मिली थी तो मैंने देवी मां से प्रार्थना की थी कि मैं उनसे शादी करूं और एक खुशहाल लाइफ बिताऊं, देवी मां ने मेरी सभी मनोकामना पूरी की। यहां तक मुझे दो अच्छे बच्चे भी हुए। लेकिन जीवन का हर सच आसान नहीं होता। हमेशा उतार चढ़ाव आते रहते हैं। फिर भी मुझे देवी में इतनी आस्था है कि मुझे पता है जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा। मेरी काली मां वहां मौजूद रहेगी। काली मां उनका गला काट कर रख देगी। 

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा था 

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें इसी साल की शुरुआत में सामने आई थी, तब यह अफवाह भी उड़ी थी कि गोविंद 30 साल की किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि तब गोविंदा के मैनेजर ने इस तरह की खबरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि परिवार के बीच कुछ समस्या है लेकिन उसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है। 

EndFragment

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज