केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा पहला टेस्ट शतक, सुनील शेट्टी ने की तारीफ
दामाद की पारी पर सुनील शेट्टी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, अथिया ने भी जताई खुशी
ससुर-दामाद नहीं, पिता-बेटे जैसा है सुनील और राहुल का रिश्ता
Suniel Shetty congratulates KL Rahul on century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चलने वाली टेस्ट सीरीज में आज के एल राहुल ने कमाल कर दिखाया है। के एल राहुल ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है।
अपने पहले ही टेस्ट मैच के तीसरे दिन पर भारत के ओपनिंग बेस्टमैन केएल राहुल ने 207 बॉल पर अपने करियर का 13वां शतक जड़ा है। इसके अलावा ये के एल राहुल का न्यूजीलैंड में पहला शतक रहा है। केएल राहुल के परफॉर्मेंस को देखकर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी काफी खुश है।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दामाद की तारीफ करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। सुनील शेट्टी ने लिखा है कि कभी भी हालात या बैटिंग पोजीशन से तय नहीं हुआ। हमेशा एक बड़े मकसद से आगे बढ़ा... टीम इंडिया के लिए खेलना। राहुल, आगे बढ़ते रहो। इस पोस्ट में सुनील शेट्टी का अपने दामाद के प्रति प्यार साफ झलकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी अपने पति के परफॉर्मेंस के बाद उनके लिए स्पेशल इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अथिया ने केएल राहुल की शतक बनाने के बाद वाली फोटो के साथ रेड हार्ट शेयर किया है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। महाराष्ट्र के खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस में एक निजी समारोह में दोनों की शादी हुई थी। शादी के 2 सालों के बाद, 24 मार्च 2025 को केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक बेटी के माता-पिता बने थे।
सुनील शेट्टी और केएल राहुल की बॉन्डिंग ससुर-दामाद से कहीं बढ़कर बाप-बेटे और गहरे दोस्तों जैसी है। दोनों के बीच आपसी सम्मान, प्यार और बेहतरीन तालमेल अक्सर देखने को मिलता है। सुनील शेट्टी कई बार यह कह चुके हैं कि उन्हें ससुर बनने की भूमिका नहीं आती और वे राहुल को अपने बेटे अहान शेट्टी की तरह ही मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अथिया की विदाई पर वे इसलिए नहीं रोए थे क्योंकि उन्हें राहुल पर पूरा भरोसा था।