गौरव खन्ना का 20 साल पुराना सपना हुआ पूरा, एकता कपूर ने निभाया बिग बॉस में किया वादा

Gaurav Khanna Dil Ki Bewafaiyan: गौरव खन्ना करीब 20 साल के इंतजार के बाद एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। दिल की बेवफाइयां में वह मानव नाम के ऐसे शख्स का किरदार निभाएंगे।
Gaurav Khanna Dil Ki Bewafaiyan
गौरव खन्ना और एकता कपूर (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 20 साल बाद पूरा हुआ गौरव खन्ना का सपना, एकता कपूर के शो से करेंगे वापसी

  • बिग बॉस 19 में एकता कपूर ने किया था साथ काम करने का वादा

  • सीरियल में मानव बनेंगे गौरव, निभाएंगे अब तक का सबसे मुश्किल किरदार

Gaurav Khanna Dil Ki Bewafaiyan Ekta Kapoor: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना की किस्मत रातों-रात बदल गई थी। अनुपमा के अनुज देखते ही देखते भारत के लिए ग्रीन फ्लैग बन गए थे।

अनुपमा से हर घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना ने इस शो के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और बिग बॉस 19 जैसे रियलिटी शो जीतकर कमाल कर दिया था। अब गौरव खन्ना फिर से एक छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। ये नया सफर उनके लिए काफी यादगार रहने वाला है, क्योंकि 20 साल के लंबे इंतजार के बाद अब वो एकता कपूर के सीरियल में नजर आने वाले है।

20 साल पहले देखा था ये सपना

मीडिया इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने बताया कि वो पिछले 20 सालों से एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्मस के साथ काम करना चाहते थे। गौरव के अनुसार, जब उन्हें ये शो ऑफर हुआ तो प्रोडक्शन हाउस, एकता कपूर का कॉन्सेप्ट और स्टार प्लस पर वापसी, तीनों बातें उनके लिए खास थीं।

बिग बॉस में एकता ने किया था वादा

गौरव खन्ना ने बताया कि बिग बॉस 19 में जब एकता कपूर के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी। बिग बॉस 19 में एकता कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुई थी, उस दौरान गौरव ने एकता से सवाल किया था कि और कितने साल? जिसके जवाब में एकता कपूर ने कहा था कि तुम सुपरस्टार हो, आओ। गौरव के अनुसार ये उनका सबसे पुराना सपना है, जो अब जाकर पूरा हुआ है।

Gaurav Khanna Dil Ki Bewafaiyan
KBC 18 First Crorepati: केबीसी को मिला पहला करोड़पति विनर, जीतते ही अमिताभ ने दी जादू की झप्पी

कैसा है मानव का किरदार?

गौरव खन्ना इस शो में मानव का किरदार निभा रहे हैं। गौरव खन्ना के अनुसार, पहली नजर में ये किरदार काफी नॉर्मल नजर आएंगा, लेकिन इस किरदार के पीछे कई परतें और बारीकियां छिपी हुई हैं। साथ ही गौरव बताते है कि इस उनके अब तक के निभाए गए किरदारों में सबसे कठिन किरदार है।

मानव एक बड़ी उम्र का इंसान है, जो एक अच्छा बेटा, भाई, पिता और पति बनने की जिम्मेदारियों में इतना बिजी हो गया है कि अपने सपनों और इच्छाओं को ही भूल बैठा है। उसके बाल सफेद हैं और वह अपनी शारीरिक बनावट पर भी खास ध्यान नहीं देता। गौरव के अनुसार, यह किरदार उन लोगों की कहानी दिखाता है जो परिवार के लिए लगातार मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी अपनी इमोशंस और अधूरी ख्वाहिशें भी होती हैं।