सुभाष घई ने की धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना 
मनोरंजन

सुभाष घई ने की धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना, बोले- आप एक ऐसे सितारे हैं, जो हमेशा मुस्कराते...

Subhash Ghai on Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वे घर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। निर्देशक सुभाष घई ने लिखा कि धरम पाजी सिनेमा के सच्चे ही-मैन हैं।

सोनाली झा

Dharmendra Health Update: पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक न होने के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं। इसके बाद निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि हमारे हिंदी सिनेमा के असली ही-मैन, प्यारे धरम पाजी। आपके जल्दी स्वस्थ होने की हम दिल से कामना करते हैं।

सुभाष घई ने आगे लिखा कि आप एक ऐसे सितारे हैं, जो हमेशा मुस्कराते रहते हैं और सभी से प्यार करते हैं, फिर चाहें वो बड़ा हो या छोटा। आप सबके प्रिय हैं। ऊपरवाला आपको लंबी आयु और स्वस्थ जीवन दें। इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, दिव्या दत्ता समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की है।

धर्मेंद्र की तबीयत खराब

10 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, अभिनेता की हालत में पहले से अब सुधार है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

डॉक्टर की टीम कर रही है घर पर विजिट

अब उनका इलाज घर पर ही होगा। डॉक्टर की टीम लगातार उनके घर पर विजिट कर रही है और एक्टर का ध्यान रख रही है। उनके घर पर ही इलाज की सारी सुविधाएं कर दी गई हैं। सोमवार देर रात सलमान खान और शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है और ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें अच्छी कंडीशन में घर भेजा गया है।

राघव चढ्ढा ने की धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति राघव चढ्ढा ने मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राघव ने कहा कि मैं ईश्वर से उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करूंगा कि वे उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। वे हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं और हम सभी उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। मेरा मानना ​​है कि देश के सभी नागरिक उन्हें पसंद करते हैं, उन पर प्यार लुटाते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान