शिखर धवन और अनिल कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘द लल्ला एंथम’ में सूबेदार का हुंकार! शिखर धवन और अनिल कपूर की जोड़ी ने बढ़ाया क्रिकेट का जोश

Anil Kapoor Subedaar: अनिल कपूर और शिखर धवन ‘लल्ला एंथम’ कैंपेन में साथ नजर आए, जो फिल्म ‘सूबेदार’ का दमदार प्रमोशन है। सुरेश त्रिवेणी निर्देशित यह फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

सोनाली झा

Anil Kapoor And Shikhar Dhawan Prime Video: क्रिकेट के बढ़ते रोमांच के बीच अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने चर्चित कैंपेन ‘लल्ला एंथम: अ वार्निंग फ्रॉम सूबेदार’ का नया और दमदार वीडियो जारी किया है। इस खास वीडियो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपने ‘सूबेदार अर्जुन मौर्य’ वाले रौबदार अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देशभक्ति, संकल्प और अडिग हौसले का जबरदस्त संगम देखने को मिलता है। क्रिकेट के जुनून से सराबोर इस माहौल में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन और सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे अनिल कपूर एक साथ खड़े होकर मजबूत संदेश देते हैं कि भिड़ेंगे, लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे। यह संवाद सिर्फ फिल्म का प्रचार नहीं, बल्कि मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी और हर भारतीय के जज़्बे का प्रतीक बन जाता है।

सूबेदार के स्टार कास्ट

फिल्म ‘सूबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है। यह प्रोजेक्ट ‘ओपनिंग इमेज फिल्म्स’ के बैनर तले बना है और ‘अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क’ के सहयोग से तैयार किया गया है। फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

सूबेदार की कहानी

‘सूबेदार’ की कहानी एक ऐसे सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ड्यूटी, सम्मान और देशप्रेम के लिए हर हद पार करने को तैयार है। फिल्म का मूल संदेश है कि अपनी जगह डटे रहना और कभी पीछे न हटना। यही भावना इस नए ‘लल्ला एंथम’ वीडियो में भी साफ झलकती है, जहां क्रिकेट और सिनेमा का जोश एक साथ दिखाई देता है।

प्राइम वीडियो पर कब दस्तक देगी सूबेदार

फिल्म का प्रीमियर 5 मार्च को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में होगा। यह रिलीज भारत समेत दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में की जाएगी। क्रिकेट के माहौल के बीच इस तरह का प्रचार दर्शकों में उत्साह को और बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सूबेदार’ दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ पाती है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल