सूबेदार का पहला पोस्टर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Subedaar Film Poster: ‘सूबेदार’ का पहला पोस्टर रिलीज, रिटायर्ड फौजी बन दुश्मनों पर टूटेंगे अनिल कपूर

Anil Kapoor Subedaar: अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म सूबेदार का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

सोनाली झा

Subedaar First Poster Release: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पोस्टर में अनिल कपूर दमदार अंदाज में पंच मारते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में दर्शकों को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बड़ी अपडेट मानी जा रही है।

दरअसल, फिल्म ‘सूबेदार’ को पिछले साल रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा न होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म का पोस्टर जारी किया है, बल्कि इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी भी शेयर कर दी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी इसकी फाइनल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स इस पर भी से पर्दा उठा सकते हैं।

सूबेदार का पोस्टर

सूबेदार के पोस्टर में अनिल कपूर का रफ एंड टफ लुक देखने को मिल रहा है। उनका यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर से साफ झलकता है कि ‘सूबेदार’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने वाली है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों कलाकार इस तरह के इंटेंस ड्रामा और एक्शन फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

सूबेदार की कहानी

कहानी की बात करें तो अनिल कपूर फिल्म में एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह एक ऐसा शख्स है, जो शांत जिंदगी जी रहा होता है, लेकिन जब उसके परिवार पर खतरा मंडराता है, तो वह फिर से अपने पुराने फौजी अवतार में लौट आता है और दुश्मनों से दो-दो हाथ करता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ एक गहरा इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा।

अनिल कपूर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों काफी बिजी हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘किंग’ का भी हिस्सा हैं। खासतौर पर ‘किंग’ फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, जिसमें अनिल कपूर के साथ कई बड़े सितारे दिखाई देंगे। ऐसे में ‘सूबेदार’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति