स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Stranger Things 5 Trailer: आखिरी सीजन में इलेवन की जंग, अपसाइड डाउन से होगा फाइनल मुकाबला

Stranger Things Season 5 Trailer: हाल ही में स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का ट्रेलर रिलीज हुआ और इस बार इलेवन और उसके दोस्तों की आखिरी जंग वेक्ना से होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां आप सीरीज देख पाएंगे।

स्नेहा मौर्या

Stranger Things Season 5 Release Date: ओटीटी प्रेमी अक्सर नई सीरीज या फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंताजर करते हैं। इसी बीच हाल ही में नेटफ्लिक्स ने आखिरकार अपनी सबसे पॉपुलर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और अब इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि, यह शो का आखिरी सीजन है, जो इलेवन (मिली बॉबी ब्राउन) और उसके दोस्तों की अंतिम लड़ाई को दिखाएगा। इस बार कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है, जहां हॉकिन्स शहर फिर से खतरे में नजर आ रहा है।

सामने आए ट्रेलर में देखेंगे कि इसकी शुरुआत शहर में फैली रहस्यमयी दरारों से होती है, जो अपसाइड डाउन की दुनिया से जुड़ी हैं। हॉकिन्स अब सैन्य नियंत्रण में है, और अधिकारी इलेवन की तलाश में जुटे हैं। दूसरी ओर, वेक्ना (Vecna) फिर से लौट आई है और अब पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दिख रही है।

‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ के ट्रेलर की कहानी

कहानी में इलेवन और उसके दोस्तों को अपसाइड डाउन के राक्षसों, खासकर डेमोगोर्गन्स, से एक बार फिर सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इलेवन अब अपनी शक्तियों पर पहले से अधिक नियंत्रण रखती है। एक सीन में वह काँटेदार बाड़ के ऊपर से कूदते हुए दिखाई देती है, जो उसकी बढ़ती ताकत का संकेत देता है।

डफ़र ब्रदर्स द्वारा बनाए गए इस सीजन में, कहानी उस समय शुरू होती है जब विल के गायब होने की सालगिरह नजदीक आ रही होती है। उसी समय एक बार फिर से हॉकिन्स पर अंधकार का साया मंडराने लगता है। इलेवन माइक (फिन वोल्फहार्ड) से कहती है, “यह तुम्हारे किसी मिशन जैसा नहीं है, अब अंत लिखने का हक किसी के पास नहीं।”

कब रिलीज होगी सीरीज?

इस सीज़न में मिल्ली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गेटन माटाराजो, नोआ श्नैप, सैडी सिंक, डेविड हार्बर, और विनोना राइडर जैसे सितारे नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स इस सीज़न को तीन भागों में रिलीज करेगा

पहला भाग: 26 नवंबर (थैंक्सगिविंग)

दूसरा भाग: क्रिसमस (25 दिसंबर)

फाइनल एपिसोड: 31 दिसंबर, जो अमेरिका और कनाडा के चुनिंदा सिनेमाघरों में भी रिलीज होगा। फिलहाल फैंस के लिए यह सीजन एक इमोशनल विदाई जैसा होगा, क्योंकि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ इस सुपरहिट सीरीज का फाइनल चैप्टर है।

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?