सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sonu Nigam पर कॉन्सर्ट के बीच हुई पत्थरबाजी, लाखों की संख्या में मौजूद थे छात्र, टीम सदस्य हुए घायल

सोनू निगम दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में रविवार को परफॉर्मेंस देने गए थे। लेकिन किसी वजह से कॉन्सर्ट के बीच हंगामा हो गया। जिसके बाद एक ग्रुप ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: दिग्गज सिंगर सोनू निगम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। कई बार सिंगर अपने गानों के साथ-साथ अपने कॉन्सर्ट की वजह से भी चर्चा में आ आ जाते हैं। अब हाल ही में उनके लाइव के दौरान उन पर पत्थरबाजी करने की खबर सामने आई है।

दरअसल, बीते रविवार सोनू निगम दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में परफॉर्मेंस देने गए थे। लेकिन वहां किसी वजह से कॉन्सर्ट के बीच हंगामा खड़ा हो गया जिसके चलते गायक सोनू निगम को अपना कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। लाखों छात्रों की भारी भीड़ में से एक ग्रुप ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया, जिससे उनकी टीम खतरे में पड़ गई।

लाइव शो में हुई पत्थरबाजी 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, DTU के एक कार्यक्रम में सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने का अनुरोध किया। रोहिणी के कैंपस में मौजूद बेकाबू दर्शकों से सोनू ने विनती की और कहा कि "मैं आपके लिए आया हूं यहां पे आया हूं, ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन प्लीज ऐसा न करें।"

साथ ही सोनू ने कहा कि उनके टीम मेंबर्स घायल हो गए हैं। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद सोनू निगम ने अपना परफॉर्मेंस फिर से शुरू किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पहले एक कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ बदतमीजी हुई थी जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थी। लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस बंद नहीं की और फैंस को एंटरटेन किया।

फिलहाल, सोनू निगम ने इस मामले को लेकर कोई बयान या वीडियो शेयर नहीं किया गया है। उनके इंस्टाग्राम पर दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉन्सर्ट के कुछ क्लिप मौजूद हैं जिसे उनके चाहने वालों ने शेयर किया है। लेकिन इसमें पत्थर फेंकने वाला या हंगामे वाली झलक नहीं है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस