सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली पर लगाए घिनौने इल्जाम (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली पर लगाए घिनौने इल्जाम, बोलीं 'मेरे डैड के बेडरूम में वो...गहने भी चुराए'

Esha Verma New Allegation Against Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अब और नए खुलासे किए हैं। ईशा ने बताया कि कैसे रूपाली अमेरिका आकर घर में उथल पुथल मचाती थी और अश्विन की एक्स पति के गहने भी चुराए।

निक्की राय

मुंबई: रूपाली गांगुली इन दिनों विवादों के घेरे में घिरी हुई हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर कई इल्जाम लगाए हैं। उनके इन इल्जामों ने कंट्रोवर्सी पैदा कर दी है। रूपाली पर इन दिनों ऐसे-ऐसे इल्जाम लग रहे हैं, जिन पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। वहीं, लोग अब उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रूपाली की सौतेली बेटी ईशा का कहना है कि एक्ट्रेस साइको हैं और वो उनके पिता को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अश्विन को उनकी एक्स वाइफ की बेटियों से दूर रखने की कोशिश करती हैं और उन्हें आपस में बात भी नहीं करने देतीं। इसके साथ ही ईशा ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। जानिए पूरा मामला...

बिना शादी के अश्विन के बेडरूम में सोती थीं

ईशा ने बताया कि रूपाली उनके पिता से मिलने अमेरिका तक चली आती थीं। उस दौरान उन दोनों ने शादी नहीं की थी। ईशा ने कहा, 'रूपाली जब भी अमेरिका आती थीं, तब उनके माता-पिता के बेडरूम में ही सोया करती थीं। उसने हमारी मां सपना के गहने भी चुराए हैं और वो हमें हमारे पिता की बेटी मानने से इंकार करती हैं। ये बहुत पुरानी बात है, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है क्योंकि उस समय हमारे पास ऐसी तकनीकें नहीं थी। इस वजह से हमारे पास वो स्क्रीनशॉट और वो सब कुछ नहीं है, लेकिन कुछ मैसेज हैं, जो हमें मिले हैं। रूपाली एक बहुत ही भयंकर इंसान है, वो जो ऑनस्क्रीन दिखाई देती है उससे बिल्कुल अलग है।'

पिता ने बर्बाद किया घर

ईशा ने आगे कहा कि ये सारी गलती उनके पिता की है, जिन्होंने उनके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद करके रख दिया। अश्विन रूपाली से पहले भी 2 शादियां कर चुके हैं। रूपाली उनकी तीसरी बीवी है। 2013 में अश्विन और रूपाली ने शादी की थी। लगातार कंट्रोवर्सी के बाद लोग अब मेकर्स से रूपाली को अनुपमा शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी