महेश बाबू की शूटिंग में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू  
मनोरंजन

SSMB29: सलमान खान से भी कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है महेश बाबू के फिल्म की शूटिंग! जानें क्यों

SSMB29 Three Layer Security: महेश बाबू ने एसएस राजामौली के बहुचर्चित प्रोजेक्ट SSMB29 की शूटिंग शुरू कर दी है, लेकिन शूटिंग सेट पर उन्हें कड़ी सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ।

अनिल सिंह

Mahesh Babu Photo Leak From Shooting Set: एसएस राजामौली और महेश बाबू की बहुचर्चित फिल्म SSMB29 की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की तस्वीर शूटिंग सेट से सामने आई थी। अब खबर यह है कि शूटिंग सेट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है। राजामौली को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि राजामौली इस फिल्म की शूटिंग के हर दृश्य और हर बात को गोपनीय रखना चाहते हैं, ताकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज खत्म ना हो जाए। लेकिन बिना सिक्योरिटी यह संभव नहीं था, क्योंकि जैसे ही पहले दिन की शूटिंग शुरू हुई अगले दिन ही सोशल मीडिया पर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की लीक हुई फोटो वायरल होने लगी। मजबूरन फिल्म मेकर एसएस राजामौली को यह कदम उठाना पड़ा और शूटिंग सेट की किलाबंदी कर दी गई। कहा जा रहा है कि अब शूटिंग सेट पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

सेलिब्रिटी को जान से खतरा होने पर उन्हें कई तरह की सिक्योरिटी मुहैया कराई जाती है, लेकिन शूटिंग सेट की सिक्योरिटी हमेशा ही आम सिक्योरिटी होती है। राजामौली ने महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग सेट पर थ्री लेयर की शूटिंग सिस्टम को लागू किया है। दरअसल फिल्म के शूटिंग सेट से लीक होने वाली तस्वीरें के बचाव के लिए एक कदम उठाया है। क्योंकि शूटिंग की शुरुआत होते ही महेश बाबू की शूटिंग सेट से तस्वीर लीक हुई थी। भविष्य में ऐसा ना हो इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया है लोग यह भी कह रहे हैं कि शूटिंग सेट पर सलमान खान की सुरक्षा से भी कड़ा इंतजाम किया गया है।

एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग फिलहाल उड़ीसा में हो रही है। खबर के मुताबिक फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के कोरापुट के जंगलों में हो रही है। इस शेड्यूल में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं। खबर के मुताबिक इस महीने के अंत में एसएस राजामौली भुवनेश्वर के बाहरी इलाकों के जंगलों में शूटिंग करने वाले हैं। प्रोडक्शन टीम ने स्थान के आसपास इस समय अपने सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। फिल्म की शूटिंग सेट के स्थलों की जानकारी सभी को है। ऐसे में फोटो लीक ना हो इसके लिए स्थानीय वन अधिकारियों को भी इस मुहिम में शामिल किया गया है और कलाकारों से गुजारिश की गई है कि वह शूटिंग से जुड़ी कोई भी अपडेट अपने सोशल मीडिया पर साझा ना करें।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट