'लवयापा' के टाइटल ट्रैक देख नेटिजन्स को आईं श्रीदेवी और आमिर खान  
मनोरंजन

जुनैद-खुशी की ‘लवयापा’ का टाइटल ट्रैक देख नेटिजन्स को आई श्रीदेवी और आमिर खान की याद

जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक गाना, 'लवयापा' टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। युवाओं और जेन-ज़ी दर्शकों के बीच गाना पूरी तरह से गूंज उठा है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने गाने की तारीफों की झड़ी लगा दी है।

सोनाली झा

मुंबई: फैंटम स्टूडियोज़ और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई, अद्वैत चंदन की फिल्म लवयापा अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर रही है। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर के बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल डेब्यू को चिह्नित करती है। फिल्म के प्रति बढ़ते क्रेज के बीच, मेकर्स ने एक बेहद रोमांटिक गाना, 'लवयापा' टाइटल ट्रैक, रिलीज़ किया है।

जुनैद खान और खुशी कपूर की नई जोड़ी से सजा यह गाना वाकई साल का सबसे प्यारा एंथम बन गया है, जिसने हर तरफ़ दर्शकों का दिल जीत लिया है। युवाओं और जेन-ज़ी दर्शकों के बीच गाना पूरी तरह से गूंज उठा है। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने गाने की तारीफों की झड़ी लगा दी है। एक फैन ने लिखा की हे भगवान! ऐसा लग रहा है कि 90 के दशक के वो सुनहरे दिन वापस आ गए हैं। खुशी और जुनैद वाकई आमिर खान और श्रीदेवी जैसे लग रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि क्या मैंने अभी श्रीदेवी और आमिर खान को रोमांस करते देखा?? बहुत पसंद आया। यह पूरी तरह से'लवयापा' है। जुनैद का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है! क्या उन्होंने अभी लाल सिंह चड्ढा खेला है? दूसर यूजर ने लिखा कि इस गाने पर आने वाले रील्स की गूंज अभी से महसूस हो रही है! इंटरनेट के क्रिएटिव आइडियाज देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'लवयापा' आधुनिक रोमांस की दुनिया में सेट एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा संगीत और शानदार दृश्य शामिल हैं।

लवयापा का टाइटल ट्रैक पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर है, जिसमें जोश भरे बीट्स और ऐसे लिरिक्स हैं जो युवाओं और Gen-Z को खूब पसंद आएंगे। गाने का कनेक्ट करने वाला अंदाज फिल्म की बड़ी अपील की ओर इशारा करता है। इससे साफ है कि 'लवयापा' युवा दर्शकों के बीच हिट साबित होगी, और फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। 'लवयापा' 2025 की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस रोमांटिक सफर पर जाने के लिए अपने कैलेंडर में 7 फरवरी 2025 की तारीख़ को मार्क कर लीजिए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा