गुल पनाग ने कई अचीवमेंट्स किए अपने नाम, पहले पायलट फिर मिस इंडिया, बाद में 'डोर' से मारी एंट्री

एक्टेस गुल पनाग का जन्म साल 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। गुल का पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग हैं। गुल बचपन से ही काफी एक्सपोजर थी, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे।
गुल पनाग ने कई अचीवमेंट्स किए अपने नाम, पहले पायलट फिर मिस इंडिया, बाद में 'डोर' से मारी एंट्री
गुल पनाग ने कई अचीवमेंट्स किए अपने नाम
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टेस गुल पनाग का जन्म साल 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल पनाग आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। गुल का पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग हैं। गुल बचपन से ही काफी एक्सपोजर थी, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे। इस वजह से गुल पनाग के पिता का ट्रांसफर देश में अलग-अलग जगहों पर होता रहता था। इस वजह से एक्ट्रेस को काफी अच्छा एक्सपोजर मिला था।

गुल पनाग ने हर बार कुछ नया करने की ठानी। एक्ट्रेस ने जिस चैलेंज को अपना, उसी में महारत हासिल की। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की, एक्टिंग की, फॉर्मूला वन रेस में भी हिस्सा लिया और सर्टिफाइट पायलट भी बनीं। गुल पनाग ने कई अचीवमेंट्स अपने नाम किए हैं। गुल ने साल 1999 में मिस इंडिया का जादू भी दिखाया। गुल ने डोर, धुप, मनोरमा- सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों से खुद को बेहतरीन अदाकारा साबित किया।

गुल पनाग ने कुछ समय बाद फिल्मों की दुनिया से ब्रेक ले लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ नया करने का छोड़ा। गुल पनाग ने एक्टिंग छोड़कर अपना घर बसाया। गुल ने 23 मार्च 2011 में अपने बचपन के दोस्त ऋषि अत्री से शादी कर ली। गुल की शादी लोगों के लिए काफी यादगार थी, क्योंकि शादी में एक्ट्रेस ने टशन के साथ बुलेट से एंट्री लिया था। आज के टाइम में शादी में बुलेट से एंट्री लेना आम बात है, लेकिन उस ये सब एकदम अलग था।

गुल पनाग शादी के आठ साल बाद मां बनीं। हालांकि, छह महीने तक उन्होंने अपने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। बाद में खुद ही बेटे के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। गुल ने फिल्म और फैशन के अलावा आसमान पर भी अपना नाम बनाया है। गुल साल 2016 को सर्टिफाइट कमर्शियल पायलट बनीं। एक्ट्रेस ने अपने सपने को साकार किया और खुले आसमान में उड़न भरने का लाइसेंस पा लिया। उन्होंने कई बार पायलट की यूनिफॉर्म में अपनी फोटोज शेयर की हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com