श्रीलीला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पीरियड्स पर बयान देकर विवादों में घिरीं Sreeleela, ‘बहाना नहीं’ वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

Sreeleela Viral Statement: एक्ट्रेस श्रीलीला पीरियड्स को ‘बहाना नहीं’ बताने वाले बयान के बाद विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस कमेंट को लेकर जमकर नाराजगी जता रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Sreeleela Controversy Periods Comment Backlash: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहीं एक्ट्रेस को हाल ही में ‘पीरियड्स’ को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, लड़कियों को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी को लेकर दिया गया उनका बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं के दर्द को कम आंकने वाला बयान बताते हुए नाराजगी जताई है।

श्रीलीला के बयान से बढ़ा विवाद

हाल ही में श्रीलीला ने फिल्म उस्ताद भगत सिंह की सक्सेस पार्टी के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके फिल्म के कई गाने उस समय शूट किए गए थे, जब उन्हें पीरियड्स हो रहे थे। इसी अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीरियड्स को ‘बहाना’ नहीं बनाना चाहिए और महिलाओं को अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब महिलाएं बराबरी और अपने अधिकारों की बात करती हैं, तो उन्हें शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ना चाहिए और मुश्किलों को बहाना नहीं बनाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई महिलाओं और यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि हर महिला का पीरियड्स का अनुभव अलग होता है और दर्द की तीव्रता भी अलग-अलग हो सकती है।

एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी को कम दर्द होता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि दूसरी महिलाओं की तकलीफ को नजरअंदाज किया जाए। वहीं दूसरे यूजर ने गुस्से में कहा कि हर महीने गंभीर दर्द के बावजूद महिलाएं अपने काम और परिवार की जिम्मेदारियां निभाती हैं, इसलिए उनके दर्द को ‘बहाना’ कहना गलत है।

कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि श्रीलीला ने हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है, इसलिए उनसे संवेदनशील और संतुलित बयान की उम्मीद की जाती थी।

अभी तक नहीं आई आधिकारिक प्रतिक्रिया

फिलहाल इस विवाद पर श्रीलीला की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है और लोग उनके बयान को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते विवाद के बीच अभिनेत्री इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण देती हैं या नहीं, क्योंकि मौजूदा हालात में उनका यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा विषय बन चुका है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी