स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही स्पाइडर मैन, वीकेंड पर पार कर सकती है 400 करोड़ की कमाई

Spider Man BO Collection: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में जबरदस्त कमाई कर ली है। रिलीज के 8वें दिन के बाद भी फिल्म का क्रेज छाया हुआ है। हालांकि फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने मिली है।

अपूर्वा नायक

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यहीं कारण है कि रिलीज के 8वें दिन के बाद भी फिल्म की कमाई दिनों-दिन बढ़ते जा रही है।

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और जल्द ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के बेहद नजदीक पहुंच सकता है।

8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 8 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। गुरुवार को देश में फिल्म के लगभग 16,447 शो दिखाए गए। जिसके चलते फिल्म का नेट कलेक्शन 334.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये तक हो गया है।

वीकडेज में दिखी हल्की गिरावट

फिल्म की कमाई में हफ्ते के बीच हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। जहां मंगलवार को फिल्म ने 21.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 17 करोड़ रुपये रहा। गुरुवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटकर 14 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही स्पाइडर-मैन

भारतीय सिनेमाघरों में इस समय ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी पड़ रहा है। कई नई रिलीज फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं, जबकि टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी पिछले भाग की घटनाओं के बाद शुरू होती है। दुनिया स्पाइडर-मैन की पहचान भूल चुकी है और उसके करीबी लोग भी उसे पहचान नहीं पाते। इसी दौरान उसकी मुलाकात सारा नाम की एक युवती से होती है, जो अपनी लापता बहन की तलाश में है। जांच के दौरान स्पाइडर-मैन को एक ऐसे खतरनाक प्रयोग का पता चलता है, जिसमें सारा की बहन की जान चली जाती है। इसके बाद सच्चाई सामने लाने और अपराधियों को बेनकाब करने के लिए स्पाइडर-मैन एक नई और खतरनाक लड़ाई लड़ता है। सुपरहीरो एक्शन, इमोशनल ड्रामा और दमदार विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल नजर आती है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना