

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। फिलहाल सीरियल की कहानी कोर्टरूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है।
अभिरा कोर्ट में दमानी परिवार के खिलाफ केस जीत जाएगी, जिससे दमानी परिवार को 440 वॉट का झटका लगेगा। इसी हार का बदला लेने के लिए दमानी परिवार अभिरा और अरमान से बदला देने की प्लानिंग करेगें।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक टकराव और अभिरा के करियर की नई शुरुआत के साथ कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही मायरा और कबीर के बीच दोस्ती का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
कोर्ट दमानी परिवार की कंपनी को बंद करने का ऑर्डर सुनाना है, जिससे पूरे फैमिली में टेंशन का माहौल बन जाएगा। कंपनी होने की खबर से कबीर की दादी अपने बेटों की क्लास लगाएगी और उन्हें परिवार की इज्जत मिट्टी में मिलाने का जिम्मेदार बताएगी। साथ ही वो अभिरा और अरमान से बदला लेने का संकल्प लेगी।
मुक्ति अपने करियर को लेकर काफी परेशान नजर आएगी। वह अभिरा को अपने कोच के द्वारा परेशान करने की शिकायत करेगी। जिसे सुनने के बाद अभिरा मुक्ति का हौसला बढ़ाएगी और उसे सही फैसला लेने की सलाह देगी। इसी दौरान मायरा भी जयपुर में होने वाले यूथ फेस्टिवल के लिए रवाना होगी।
अरमान के लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार अभिरा जज बनने की तैयारी में जुट जाएगी। अभिरा अपने करियर को इस नई दिशा देने के लिए मेहनत करती हुई नजर आएगी। हालांकि दमानी परिवार अभिरा के इस सपने को पूरा नहीं होने देंगे।
इधर कबीर को भी पूरे केस की जानकारी मिल जाएगी। परिवार उसे ऑफिस संभालने के लिए कहेगा, लेकिन वह जयपुर में होने वाले यूथ फेस्टिवल में जाने की बात करेगा। संयोग से मायरा भी उसी फेस्टिवल में शामिल होने वाली है, जिससे दोनों की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी।