श्रीलीला (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, श्रीलीला बन रहीं हर डायरेक्टर की पहली पसंद

श्रीलीला आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चमकती सितारों में से एक बन चुकी हैं। किसी भी नई एक्ट्रेस का करियर इतनी तेज़ी से नहीं चढ़ा, जितना इनका चढ़ा है। अब वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सिनेमा से अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब श्रीलीला पूरे देश की स्टार बन चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके नाम का डंका बज रहा है। चाहे साउथ की ब्लॉकबस्टर हो या हिंदी सिनेमा की ग्रैंड एंट्री। हर जगह श्रीलीला की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक नई अभिनेत्री नहीं, बल्कि आने वाले दौर की सुपरस्टार हैं।

14 जून 2001 को जन्मी श्रीलीला बंगलूरू में बली बढ़ीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीलीला ने साल 2017 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। श्रीलीला ने बेहद कम समय में वह मुकाम हासिल किया है। शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार डांसिंग स्किल्स और एक्टिंग में इनटेंस एक्सप्रेशन की वजह से वो आज हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी हैं।

श्रीलीला के चार्टबस्टर गानों और साउथ की मेगा हिट फिल्मों ने उन्हें इतना पॉपुलर बना दिया है कि अब हर नए प्रोजेक्ट में सबसे पहले उनका नाम चर्चा में आता है। इंडस्ट्री के नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। वो अब सिर्फ कास्ट नहीं की जा रहीं, बल्कि फिल्मों के लिए ट्रेंड सेट कर रही हैं।

श्रीलीला की बॉलीवुड जर्नी का आगाज भी उतना ही खास होने वाला है जितनी उनकी अब तक की यात्रा रही है। उनकी पहली हिंदी फिल्म एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है जिसमें उनके अपोजिट होंगे कार्तिक आर्यन। फिल्म इसी साल रिलीज के लिए तैयार है और फैंस को उनका यह नया अवतार देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीलीला का नाम हर बड़ी फिल्म, फैशन इवेंट और ब्रांड कैंपेन में आ रहा है। उनके पीछे न सिर्फ बेहतरीन PR टीम है बल्कि कई दिग्गज निर्माता-निर्देशक भी उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। उनकी खूबसूरती, स्टाइल और पर्सनैलिटी को देखते हुए हर ब्रांड उन्हें अपने प्रोडक्ट या कैंपेन से जोड़ना चाहता है। श्रीलीला आज के समय की सबसे भरोसेमंद और ग्लैमरस चेहरों में से एक बन चुकी हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG