-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Did You Know Which Was The First Bollywood Film Shot In Iran
Did You Know ईरान में शूट हुई पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी ? इस एक्ट्रेस ने निभाया था लीड रोल
- Written By: सोनाली झा
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुबह-ओ-शाम’ ने इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल किया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड और ईरानी सिनेमा के बीच एक नई साझेदारी की शुरुआत की थी।

ईरान में शूट हुई पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी
मुंबई: साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुबह-ओ-शाम’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अनोखी अचीवमेंट के तौर पर दर्ज है। यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म थी जिसे ईरान में शूट किया गया और जिसमें दोनों देशों की प्रतिभाओं को एक साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म को ईरान में ‘होमे सादात’ यानी ‘खुशी की चिड़िया’ के नाम से रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने खासा सराहा।
इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन किया था मशहूर निर्देशक चाणक्य ने, जिन्होंने ‘राम और श्याम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी बी. राधाकृष्ण ने निभाई थी। संगीत की बागडोर मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के हाथ में थी, जबकि आनंद बख्शी ने गानों को शब्दों में डाला था। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी ईरान के प्रख्यात डीओपी खानी ने की, जो इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट को एक कल्चरल पुल में बदल देते हैं।
फिल्म की कहानी तेहरान की बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो शिरीन नाम की एक डांसर का किरदार निभाती हैं। वहीं ईरानी एक्टर मोहम्मद अली फरदीन को मेल लीड में लिया गया था, जिनकी हिंदी डबिंग सत्येन कप्पू ने की थी। फिल्म की कहानी एक कॉम्प्लिकेटेड लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें मिसअंडरस्टैंडिंग और सोशल प्रेशर के चलते प्रेमी एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता हुई भावुक, बोलीं- इंसाफ की राह लंबी हो सकती है
अरुण यानी फरदीन और शिरीन यानी वहीदा के प्रेम के बीच में सच्चाई छिपा ली जाती है, जिसके कारण शिरीन शादी से इनकार कर देती है और अरुण दूसरी महिला नाजनीन से शादी कर लेता है। कई सालों बाद अरुण को पता चलता है कि उसका बेटा रज्जाक, दरअसल शिरीन से जन्मा है। फिल्म की एंडिंग रीयूनियन के साथ होता है, जहां अरुण अपने पोते और पत्नी को पहचानता है और एक टूटा हुआ परिवार फिर से जुड़ जाता है। ‘सुबह ओ शाम’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि दो कल्चर के मिलन का प्रतीक भी है।
Did you know which was the first bollywood film shot in iran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














