सोफी चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'विंबलडन को कान्स मत बनाओ...' सोफी चौधरी का सेलेब्स पर फूटा गुस्सा

30 जून से 13 जुलाई तक लंदन के विंबलडन में इस साल बॉलीवुड सेलेब्स का तांता देखने को मिला। लेकिन अब एक्ट्रेस सोफी चौधरी इसपर भड़क उठी हैं और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

स्नेहा मौर्या

Sophie Choudry: लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में 30 जून से 13 जुलाई तक आयोजित हुए विंबलडन 2025टूर्नामेंट में इस बार खेल से ज्यादा ग्लैमर चर्चा में रहा। बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का तांता कोर्ट में देखने को मिला, जहां एक के बाद एक हसीनाएं स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आईं। लेकिन इस दिखावे पर अभिनेत्री सोफी चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

दरअसल, सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि "ओह गॉड, प्लीज विंबलडन को अगला कान्स मत बनाओ। मैं पिछले 30 सालों से टेनिस की दीवानी रही हूं। अपने फेवरेट खिलाड़ियों के लिए रोई हूं, हंसी हूं। स्कूल के समय पढ़ाई के बीच मैच देखने की प्लानिंग करती थी। सौभाग्य से मार्टिना नवरातिलोवा का आखिरी विंबलडन फाइनल देखा है।"

सोफी चौधरी ने किया पोस्ट

सोफी ने आगे लिखा कि जब वह विंबलडन जाती थीं, तब वहां सब कुछ केवल खेल के जुनून के लिए होता था, न कि इंस्टा पोस्ट के लिए। “इस साल अचानक इतने सारे भारतीय सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स सिर्फ कैमरे के लिए पहुंचे हैं। मैं नहीं कहती कि सभी नकली हैं, लेकिन कई लोगों को ना खेल की समझ है, ना खिलाड़ियों की इज्जत। सिर्फ फोटोशूट और इंस्टा पोस्ट के लिए वहां जाना विंबलडन जैसी प्रतिष्ठित जगह के लिए गलत है।”

सोफी की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, वहीं कुछ इसे उनके नजरिए की कट्टरता बता रहे हैं। खास बात ये है कि इस साल विंबलडन में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखी थीं, तो वहीं सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग नजर आईं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर, नीना गुप्ता और प्रीति जिंटा जैसे सितारे भी विंबलडन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

कौन हैं सोफी चौधरी?

इन सबके बीच अगर सोफी चौधरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2000 में पॉप सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में एमटीवी इंडिया वीजे से अपनी एक नई शुरुआत के लिए मुंबई आ गईं। वह अपने कामों के लिए जानी जाती हैं, जिसमें शूटआउट एट वडाला, शादी नंबर 1 और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप