सोनू सूद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अगर रखना है कदम तो आगे रख...', सोनू सूद के मोटिवेशनल वीडियो ने फैंस को किया इमोशनल

Sonu Sood Viral Video: सोनू सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फैंस मनोबल बढ़ाते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो पर अब लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Sonu Sood Motivational Video: बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद आज सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। फिल्म ‘शहीद ए आजम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू ने समय के साथ अपनी मेहनत और जनसेवा के कारण एक मिसाल कायम की है।

हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का मनोबल बढ़ा दिया। वीडियो में वह आराम से सोफे पर बैठे नजर आए और बोले, “तू अपनी खूबियां ढूंढ, खामियां निकालने के लिए तो लोग हैं ना, अगर रखना है कदम तो आगे रख, पीछे खींचने के लिए दुनिया है ना, सपना देखना है तो ऊंचा देख, नीचा दिखाने के लिए तो लोग हैं ना, अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का, जलने के लिए लोग हैं ना।”

सोनू सूद के वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

सोनू की ये बातें युवाओं के लिए बेहद प्रेरक हैं। फैंस ने वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “दो तरह के लोग होते हैं, एक जो कहते हैं कि मैं अकेला हूं और दूसरे जो कहते हैं कि मैं अकेला ही काफी हूं। आप अकेले ही काफी हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “आप आम लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। ऐसे ही काम करते रहिए। भगवान आपको खुश रखे।”

सोनू सूद हमेशा से लोगों की मदद के लिए आगे रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल के बेड उपलब्ध कराकर हजारों जिंदगियों को बचाया। इसके बाद, पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी सोनू छोटे-छोटे गांवों में जाकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और घर बनाने का काम भी संभाल रहे हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया और रियल लाइफ में मसीहा की तरह मानते हैं।

एक्टर आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू को आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी नजर आए थे। सोनू की अपकमिंग फिल्में और उनके सामाजिक कार्य दोनों ही उनके फैंस के लिए उत्सुकता का कारण बने हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज