सोनू सूद अब यूट्यूब चैनल के जरिए जुड़ेंगे फैंस से 
मनोरंजन

सोनू सूद अब यूट्यूब चैनल के जरिए जुड़ेंगे फैंस से, बोले- सब्सक्राइब नहीं, परिवार का हिस्सा बनना है

Sonu Sood Fans Connect: सोनू सूद ने अपने फैंस के लिए नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। सोनू ने कहा कि चैनल को सब्सक्राइब करने का मतलब सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि वे हमारे परिवार का हिस्सा बन जाएंगे।

सोनाली झा

Sonu Sood YouTube Channel: एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है। अब सिर्फ इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि यूट्यूब के जरिए भी उनके चाहने वाले उनसे जुड़ पाएंगे। एक्टर ने अपने नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए फैंस को इस डिजिटल परिवार का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया।

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कितने टाइम से लोग बोल रहे हैं कि यूट्यूब पर आओ, लेकिन समय ही नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब जब आप लोग यूट्यूब पर हैं, तो मेरा होना भी बनता है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे उनके चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि वे यूट्यूब परिवार का हिस्सा बन सकें।

यूट्यूब पर होगा नई अनाउंसमेंट और खास कंटेंट

एक्टर ने कहा कि मैं आपसे सब्सक्राइब करने के लिए नहीं कह रहा हूं, बस आपको बता रहा हूं कि एक बार ऐसा कर लेंगे, तो आप हमारे परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। फैंस के लिए यह चैनल सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहेगा। सोनू ने वीडियो में संकेत दिए कि चैनल पर नई अनाउंसमेंट और खास कंटेंट भी आने वाला है। इसके जरिए फैंस एक्टर का नया रूप और उनकी सोच, विचार और डिजिटल ब्लॉगिंग का अंदाज देख पाएंगे।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन करने का किया समर्थन

सोनू सूद पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर अपने एक्टिव अंदाज और समाजसेवी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में सोशल मीडिया बैन की आवश्यकता पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि हमारे देश में बच्चों का बचपन बनाए रखने और स्क्रीन एडिक्शन को रोकने के लिए नियम बनाने की जरूरत है। उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन करने का समर्थन किया।

इंडिगो एयरलाइंस के संकट पर रखी थी अपनी राय

इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के संकट पर भी अपनी राय रखी थी और यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इस बीच अब फैंस उनके यूट्यूब चैनल के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं और उनकी गतिविधियों और विचारों को करीब से देख पाएंगे। यूट्यूब चैनल के लॉन्च के साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को एक नए डिजिटल परिवार का हिस्सा बनने का अवसर दे दिया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज