सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मुंबई में छठ पूजा विवाद के बीच सोनू सूद का बड़ा ऐलान, जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ मनाएंगे महापर्व

Sonu Sood Chhath Puja: मुंबई में छठ पूजा को लेकर विवाद के बीच सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है। एक्टर 15 नवंबर को जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ छठ महापर्व मनाएंगे और लोगों को न्योता दिया है।

सोनाली झा

Highlights

  • सोनू सूद ने 15 नवंबर 2026 को जुहू बीच पर छठ पूजा में शामिल होने का ऐलान किया है।

  • एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर श्रद्धालुओं को न्योता दिया।

  • जुहू बीच पर होटल पाम ग्रोव के पीछे छठ पूजा का आयोजन होगा।

Sonu Sood Juhu Beach Chhath Puja: मुंबई में छठ पूजा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से समुद्र किनारों पर छठ पूजा के आयोजन का विरोध किए जाने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस साल मुंबई के जुहू बीच पर होने वाले छठ पूजा के आयोजन में शामिल होंगे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को भी इस महापर्व का हिस्सा बनने का न्योता दिया है।

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर छठ पूजा को लेकर अपनी योजना बताई। एक्टर के मुताबिक, वह 15 नवंबर 2026 की शाम को मुंबई के प्रसिद्ध जुहू बीच पर छठ पूजा के आयोजन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम होटल पाम ग्रोव के पीछे आयोजित किया जाएगा। सोनू सूद ने इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए छठ महापर्व का हिस्सा बनने की अपील की है। उनका यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब मुंबई के समुद्री तटों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है।

MNS के विरोध के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई के समुद्र किनारों पर छठ पूजा मनाने का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि समुद्र तटों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए। मनसे की ओर से इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हर साल मुंबई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समुद्र किनारे छठ पूजा करते हैं। ऐसे में इस बार मनसे के विरोध के बाद आयोजकों और राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

भाजपा ने भी MNS पर साधा निशाना

मनसे के इस रुख का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज ठाकरे की पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए सनातन धर्म के पवित्र त्योहारों को निशाना बना रही है। इस मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। फिलहाल छठ पूजा को लेकर मुंबई की राजनीति गरमाई हुई है। अब सोनू सूद के जुहू बीच पर पूजा में शामिल होने के ऐलान के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति