प्राइम वीडियो पर आई कुणाल खेमू की वाइब, एक्शन-कॉमेडी के साथ मिलेगा रोमांच का डबल डोज

Vibe Movie OTT Release: कुणाल खेमू निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म वाइब आज से प्राइम वीडियो पर ग्लोबल स्तर पर स्ट्रीम हो गई है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी क्रेज है।
Vaib Movie OTT Release
फिल्म वाइब(फोटो गैलेरी-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कुणाल खेमू की फिल्म वाइब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है।

  • वाइब में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव दो दोस्तों के रोल में हैं।

  • प्रीति जिंटा फिल्म में मैडम एच के रोल में नजर आ रही हैं।

  • फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।

Kunal Khemu Vaib Movie on Prime Video: एक्टर से डायरेक्टर बने कुणाल खेमू की फिल्म वाइब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से ही इसे देखने वालों का तांता लग गया है।

इस फिल्म में न सिर्फ जबरदस्त एक्शन का तड़का है, बल्कि ऐसी कॉमेडी परिस्थितियां भी हैं जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखती हैं। बड़े पर्दे पर सफलता हासिल करने के बाद अब यह फिल्म घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दो दोस्तों का खतरनाक मिशन

इस फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है दो गहरे दोस्तों हार्दिक और बग्स से, जिनके किरदार में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव ने निभाई हैं। इन दोनों की आम जिंदगी तब पूरी तरह पलट जाती है जब इन्हें देश पर आए एक बड़े संकट से निपटने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है।

इस काम के लिए बिल्कुल भी तैयार न होने और अपनी क्षमता से बहुत बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे इन दोनों को मैडम एच एक सिक्रेट और बेहद अहम मिशन पर भेजती हैं। मैडम एच का यह किरदार फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने निभाया है, जो देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आती हैं। यहीं से शुरू होता है मुसीबतों, कॉमेडी और रोमांच से भरा एक ऐसा सफर जो दोनों की दोस्ती की कड़ी परीक्षा लेता है।

Vaib Movie OTT Release
24 साल बाद लौटेगी आवारा पागल दीवाना, सुनील शेट्टी ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट

दमदार स्टार की फौज और अनोखा डायरेक्शन

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसके मंजे हुए कलाकार और उनकी बेजोड़ ए्टिंग है। फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम रोल में अपनी छाप छोड़ते हैं। इसके साथ ही यशपाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं, जो कहानी में एक नया रंग भरते हैं।

इस फिल्म का डायरेक्शन और लेखन खुद कुणाल खेमू ने किया है, जबकि इसका निर्माण ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले चिराग निहलानी के साथ मिलकर किया गया है। डायरेक्टर की यह कोशिश साफ झलकता है कि उन्होंने आम लोगों को असाधारण परिस्थितियों में डालकर किस तरह एक बेहतरीन कहानी गढ़ी है।