Photo- Instagram  
मनोरंजन

सोनू सूद ने अपने फैन को दिया ये मजेदार जवाब, कहा- पत्नी से बचने के लिए ब्लड बैंक खोल लो

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) अपने दरियादिली (Generosity) के लिए आए दिन सुर्खियों में रहते है। कोरोनाकाल से लोगों के मसीहा बनकर उभरे अभिनेता हमेशा जरुरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते है। अभिनेता के ऐसे सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मान भी मिल चुका है, लेकिन कुछ लोग सोनू सूद से ऐसी मदद की मांग कर बैठते है कि जिसे सुनकर लोग ठहाके भी लगाते है। ऐसी ही एक मांग एक्टर के एक फैन ने की है।

जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। प्रशंसक ने अपने ट्विटर से सोनू सूद को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। फैन ने अपने ट्वीट में लिखा कि सोनू सूद जी आप तो सब की मदद करते है। मेरी पत्नी मेरा बहुत खून पीती है। तो क्या आप इस मामले में भी मदद करेंगे। आपसे एक दुखी पति हाथ जोड़कर इस मदद की गुहार लगा रहा है। कृपया मेरी मदद करें। जिसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए लिखा, 'ये हर एक बीवी का जन्मसिद्ध अधिकार है भाई, मेरा इस मामले में ये कहना है कि तुम उसी खून से एक ब्लड बैंक खोल लो।'

सोनू सूद हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किए थे। जिसमें स्पाइसजेट के हवाई जहाज पर उनका नाम और तस्वीर छपा दिखाई दिया था। दरअसल, कोरोनाकाल में उनके योगदान को स्पाइसजेट एयरलाइंस ने ऐसे उन्हें सम्मान दिया है। अभिनेता को हाल ही में दुबई सरकार द्वारा गोल्डन वीजा दिया गया है। जिससे अभिनेता काफी खुश है। सोनू सूद इस समय एमटीवी के रोडीज को होस्ट कर रहे है। इस नए सीजन का प्रसारण 8 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ है। अभिनेता बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा