सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिहार में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सोनू सूद, राहत सामग्री बांटी और बोले- हमेशा साथ खड़ा रहूंगा

Sonu Sood Bihar Flood Relief: एक्टर सोनू सूद बिहार के बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने नाव से जाकर पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी और सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

यति सिंह

Sonu Sood Bihar Visit: बिहार में बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचा रखी है। ऐसे मुश्किल हालात के बीच मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे। बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड और सिंहौल क्षेत्र में गंगा तथा बूढ़ी गंडक नदी का पानी घरों और खेतों में आ चुका है।

सोनू सूद अपनी टीम के साथ मटिहानी दियारा, रामदीरी गांव और सीहमा के सीमा पठला टोल पहुंचे, जहां आज भी कई फीट पानी भरा हुआ है। पानी से घिरे इन गावों में पहुंचकर सोनू सूद ने पीड़ित परिवारों से सीधी बात की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों परिवारों के बीच राशन, तिरपाल, दवाइयां और अन्य जरूरी राहत सामग्री बांटी।

'मुश्किल समय में बिहार के साथ हूं'

बिहार में बाढ़ की भयानक हालात को देखने के बाद सोनू सूद काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जब भी बिहार के लोग किसी परेशानी में होंगे, यहां आना उनका कर्तव्य बनता है। एक्टर ने जोर देकर कहा कि बिहार उनके अपने घर जैसा है और यहां के निवासी उनके परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि प्रशासन और सरकार इस हर साल आने वाली आपदा का कोई न कोई स्थायी समाधान जरूर निकालेगी ताकि आम जनजीवन बार-बार पटरी से न उतरे।

सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात

ग्राउंड जीरो पर राहत कार्य पूरा करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पटना पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर बात की।

बिहार के सीएम ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए सोनू सूद के जनसेवा कोशिशों की सराहना की। बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद नेपाल और अन्य राज्यों में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आगे रहकर लोगों की मदद कर चुके हैं।

राहत सामग्री के साथ जमीनी स्तर मदद

बता दें कि नेपाल में बीते दिनों आई भीषण त्रासदी के बाद हजारों लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसे संकट में सोनू सूद भारत से राहत सामग्री की बड़ी खेप लेकर खुद मौके पर पहुंचे। अभिनेता ने बताया कि उनकी टीम खाना, पीने का पानी और गर्म कंबलों जैसी जरूरी चीजों के साथ वहां मौजूद है।

केवल राहत सामग्री बांटना ही उनका मकसद नहीं है, बल्कि उनकी टीम गांव-गांव घूमकर इस बात का आकलन कर रही है कि आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को किन अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ने वाली है।

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इमरान मसूद पर भड़के मौलाना हयात, बोले- कांग्रेस में दम नहीं कि अपने दम पर बना ले सरकार

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा