सोनम कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Sonam Kapoor के घर गूंजी फिर किलकारी, दूसरे बेटे को दिया जन्म, परिवार में आई खुशियां

Sonam Kapoor Second Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। पति आनंद आहूजा संग उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की।

स्नेहा मौर्या

Sonam Kapoor Becomes Mother: बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। 29 मार्च 2026 को इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, जो कि एक बेटा है। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में कपल ने लिखा कि वे बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ अपने बेटे के आगमन की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अब और भी पूरा हो गया है और यह नया मेहमान उनके जीवन में अपार खुशियां लेकर आया है।

सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी गुडन्यूज

पोस्ट में यह भी बताया गया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई के आने से काफी उत्साहित है। परिवार इस नए अध्याय की शुरुआत को लेकर बेहद खुश और भावुक है। अब सोनम और आनंद चार सदस्यों के खूबसूरत परिवार के रूप में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाई दी। परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स ने नवजात को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। वहीं, फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद एक्साइटेड नजर आए। सोनम कपूर और आनंद की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। करीब दो हफ्तों तक लगातार बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए।

साल 2022 में पहले बेटे को दिया था जन्म

बता दें कि साल 2022 में सोनम ने अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। वहीं, नवंबर 2025 में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फरवरी 2026 में मुंबई स्थित उनके घर पर एक ग्रैंड बेबी शॉवर भी आयोजित किया गया था, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था। फिलहाल, एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इस खास समय को एंजॉय कर रही हैं और फैंस उनकी अगली घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल