सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का ऑस्ट्रेलिया का वीडियो हुआ वायरल  
मनोरंजन

जंगली जानवरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा, शेर का वेकअप अलार्म देख डर गए यूजर्स

जंगली जानवरों के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शेर उन्हें वेकअप अलार्म देते हुए दिखाई दिया है। वीडियो को देख यूजर्स डर रहे हैं। आइए जानते हैं यह वीडियो कहां का है।

अनिल सिंह

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी समय से विदेश में हैं और वह इस समय वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। दोनों की शादी को 6 महीने पूरे हो गए हैं और शादी के बाद से ही यह लगातार वेकेशन मना रहे हैं। कभी भारत में तो कभी भारत के बाहर फिलहाल दोनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में यह वेकेशन मनाते हुए नजर आए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का जंगली जानवरों के साथ वीडियो भी वायरल हुआ है। इतना ही नहीं सोनाक्षी जहीर जिस कमरे में ठहरे हैं वहां उन्हें शेर वेक अप अलार्म देते हुए दिखाई दिया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस समय ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में वेकेशन मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का कैनबरा इलाका जंगल और जंगली जानवरों के लिए पहचाना जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपने इंस्टा स्टोरी पर वहां से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों कांच के घर में मौजूद हैं और बाहर शेर दहाड़ लग रहा है। सुबह का वक्त है और यह देखकर ऐसा लग रहा है कि शेर उनके लिए वेकअप अलार्म बज रहा है। इस मोमेंट को सोनाक्षी सिन्हा मोबाइल में शूट करते हुए नजर आ रही हैं।

एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल तेंदुए के साथ भी नजर आए हैं। लेकिन शेर वाला यह वीडियो वाकई डरावना है। फैंस को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की चिंता सता रही है और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर फैंस द्वारा जारी किए गए इसी वीडियो पर आए कमेंट में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को अपना ख्याल रखने की सलाह देते हुए भी लोग नजर आए हैं। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल क्वींस आइसलैंड में क्रिसमस मनाते हुए नजर आए थे। जहां पर उन्होंने बाइकिंग और पैडल बोर्डिंग का लुत्फ उठाया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है शादी के बाद कपल अपने दांपत्य जीवन को पूरी तरह से इंजॉय कर रहा है। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा पर कुमार विश्वास और मुकेश खन्ना द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर सिंह परिवार सुर्खियों में था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z