Photo - Instagram  
मनोरंजन

स्पाइडर गर्ल बन हिल स्टेशन पर एडवेंचर करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो हुआ वायरल

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों हिल स्टेशन पर टाइम स्पेंड कर रही हैं। जहां वो जंगलों में पहाड़ों के बीच एडवेंचर कर रही हैं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें वो जिप लाइनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिप लाइनिंग के दौरान स्टार्टिंग में ही सोनाक्षी के बैक पर हिट हो जाता है। जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। ऐसे में सोनाक्षी की भी हंसी छूट पड़ती है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘देसी स्पाइडरमैन’ का गाना भी बजता हुआ सुना जा सकता है। वीडियो में जिप लाइन के दौरान मिडवे में पहुंचने के बाद सोनाक्षी स्पाइडर मैन की तरह पोज भी देती हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “ही ही ही थोड़ी से लगी।” इस वीडियो को देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सभी वीडियो को लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘दहाड़’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में वो एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाई थीं। अभिनेत्री जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आएंगी। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर होगी। इसके अलावा वो फिल्म ‘द बुक ऑफ डार्कनेस’, ‘काकुड़ा’ और ‘निकिता रॉय’ में भी नजर आएंगी।  

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस