इत्तेफाक मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT पर सस्पेंस का असली बाप! नेटफ्लिक्स की ये हिंदी थ्रिलर आखिरी सीन तक घुमाएगी दिमाग, बिना गानों के भी है हिट

OTT Thriller Hindi Movies: नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक हिंदी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ऐसी है जो शुरुआत से अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। सोनाक्षी-सिद्धार्थ की यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

स्नेहा मौर्या

Akshaye Khanna Thriller Movie: अगर आप हिंदी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जो आखिरी मिनट तक आपको स्क्रीन से बांधे रखें, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। हम बात कर रहे हैं साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘इत्तेफाक’ की, जो अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को लगातार उलझाए रखती है।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, मंदिरा बेदी और हिमांशु कोहली भी कहानी को मजबूती देते हैं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक भी गाना नहीं है, जो इसे पूरी तरह से कंटेंट-ड्रिवन बनाता है और सस्पेंस को कहीं भी टूटने नहीं देता।

इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के हर सीन आपको करेंगे हैरान

फिल्म की शुरुआत एक जबरदस्त चेजिंग सीन से होती है, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार पुलिस से बचकर भागता नजर आता है। इसी दौरान उसकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है और कहानी में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होती है। कुछ ही देर में सिद्धार्थ का किरदार पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है और उस पर एक नहीं बल्कि डबल मर्डर का आरोप लग जाता है। शुरुआती तौर पर कहानी बेहद सिंपल लगती है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, एक-एक कर कई राज सामने आते हैं।

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका सस्पेंस है। दर्शक आखिरी तक यही सोचता रह जाता है कि आखिर इस दोहरे कत्ल के पीछे एक कातिल है या दो। कहानी बार-बार करवट बदलती है और हर नया मोड़ आपको पहले से ज्यादा कन्फ्यूज कर देता है।

नेटफ्लिक्स पर फिल्म को मिली इतनी रेटिंग

फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो इस रहस्यमयी केस को सुलझाने की कोशिश करता है। खास बात यह है कि आईएमडीबी के अनुसार इस किरदार के लिए पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उस वक्त वह ‘फैन’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में बिजी थे, जिसके चलते यह रोल अक्षय खन्ना को मिला। अगर रेटिंग की बात करें तो ‘इत्तेफाक’ को आईएमडीबी पर 7.2 की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म का रनटाइम सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट है, जो इसे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट थ्रिलर बनाता है।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान