सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

स्टिक के सहारे जहीर को चलता देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स, सोनाक्षी सिन्हा की बात ने खींचा सबका ध्यान

Zaheer Iqbal Viral Walking Video: गणेशोत्सव के दौरान जहीर इकबाल स्टिक के सहारे चलते नजर आए, जिस पर सोनाक्षी ने मजाकिया बात कह डाली। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर चुटकी ली है।

यति सिंह

Sonakshi Sinha Husband Viral Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और फन-लविंग कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर अपनी मस्ती, प्रैंक्स और अतरंगी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

हाल ही में इस कपल गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचा था। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी और फैंस का ध्यान जहीर इकबाल की चाल पर गया, जिससे वहां का माहौल काफी दिलचस्प हो गया। जहीर अपने पैर में चोट के कारण एक वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखाई दे रहे थे।

जहीर की चोट पर सोनाक्षी की मजेदार टिप्पणी

जैसे ही यह स्टार कपल मीडिया के सामने तस्वीरों और वीडियो के लिए पोज देने के लिए खड़ा हुआ, तो जहीर को स्टिक पकड़े देख सबकी आंखें उन्हीं पर टिक गईं। माहौल को हल्का करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने फौरन जहीर की स्टिक और पैर की चोट की तरफ इशारा किया।

उन्होंने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए कहा कि यह चोट उनकी वजह से नहीं लगी है और उन्होंने कुछ नहीं किया है। सोनाक्षी की यह अचानक दी गई सफाई सुनकर वहां मौजूद पैपराजी और खुद जहीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की चुटकी लेना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जहीर के इस अंदाज की तुलना सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के फेमस किरदार मजनू भाई और उदय भाई के हॉकी वाले डायलॉग्स से कर दी।

वहीं कई बाकी यूजर्स ने मजाक में लिखा कि जहीर अक्सर सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रैंक करते रहते हैं, इसलिए लगता है कि इस बार सोनाक्षी ने ही उनका पैर तोड़ दिया होगा। इसके अलावा कई फैंस ने जहीर इकबाल के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

हमेशा सोशल मीडिया पर छाया रहता है कपल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के साथ सहज रहने का अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। शादी के बाद से ही दोनों अपने हर छोटे-बड़े पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में ही इनकी जोड़ी काफी सुर्खियां बटोरती है। गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे इस कपल का यह लेटेस्ट वीडियो भी उनकी इसी क्यूट और मजेदार केमिस्ट्री की एक बेहतरीन बानगी पेश करता है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट