जब सोनाक्षी सिन्हा को हुआ था भूत का एहसास 
मनोरंजन

जब सोनाक्षी सिन्हा को हुआ था भूत का एहसास, बोलीं- मैं हिल भी नहीं पा रही थी

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे डरावने अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक सुबह 4 बजे के करीब उन्हें अपने कमरे में किसी अनदेखी उपस्थिति का एहसास हुआ। वह इतनी डर गईं कि हिल भी नहीं पाईं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के सबसे डरावने पलों में से एक का खुलासा किया, जिसने उन्हें गहराई तक झकझोर दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने माना कि अब वह भूत-प्रेत जैसी बातों को हल्के में नहीं लेतीं।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि वह पहले इन सब बातों पर विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन एक अनुभव ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया। यह वाकया एक सुबह के समय का है, जब वह अपने कमरे में सो रही थीं। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे का वक्त रहा होगा। मैं उस तरह की नींद में थी जिसमें इंसान सोते हुए भी सचेत रहता है। मेरी आंखें बंद थीं, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरे सामने खड़ा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस डरावने अनुभव को याद करते हुए बताया कि मुझे हिम्मत ही नहीं हो रही थी कि मैं अपनी आंखें खोलूं। मैं पूरी तरह जड़ हो चुकी थी। हिल भी नहीं पा रही थी। और फिर, सुबह तक मेरी आंखें नहीं खुलीं। इस घटना ने मुझे सदमे में डाल दिया था। इस अनुभव ने सोनाक्षी की मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डाला।

सोनाक्षी सिन्हा ने स्वीकार किया कि अब वो इन बातों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गई हैं और उन चीजों को भी महसूस कर लेती हैं जिन्हें शायद पहले नजरअंदाज कर देती थीं। इस बीच, सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और यह एक थ्रिलर-हॉरर फिल्म है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है और अब जब खुद सोनाक्षी ने एक रियल लाइफ हॉरर अनुभव साझा किया है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन