सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी

Sonakshi Sinha Birthday Story: 2 जून यानी आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड अभिनेत्री बनने तक उन्होंने किया कई चुनौतियों का सामना और बनाई अपनी नई पहचान।

यति सिंह

Sonakshi Sinha Career Story: 2 जून यानी आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2010 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन में कामयाबी की नई मिसाल कायम की है। सोनाक्षी के एक फैशन छात्रा होने से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर वाकई में प्रेरणादायक सफर बना है। इस चकाचौंध वाली दुनिया में सोनाक्षी ने बार-बार अपने ग्लैमर्स लुक से लोगों को चौंकाया है। और इस फिल्मी दुनिया में फैशन आइकॉन बनकर नई पहचान बनाई है।

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा एक फैशन डिजाइनिंग की छात्रा रह चुकी हैं। पढाई के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने एक स्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया है। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले सोनाक्षी बतौर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

सलमान खान के साथ की एक्टिंग की शुरुआत

सोनाक्षी की लाइफ में बड़ा मोड़ तो तब आया जब सलमान खान ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी। लेकिन उस समय पर सोनाक्षी का वजन बहुत ज्यादा था। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में आने के लिए लगभग 30 किलो वजन कम किया। जिसके बाद सोनाक्षी को अपनी मेहनत का फल भी मिला था, जिसका जीता जागता सबूत है, साल 2010 में आई दबंग मूवी। जिससे सोनाक्षी ने फिल्मों में धमाकेदार डेब्यू किया था। और दबंग फिल्म ब्लॉकबास्टर भी साबित हुई थी।

पहली ही फिल्म से सोनाक्षी बनीं सुपरस्टार

साल 2010 में आई फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जो का किरदार निभाया था। इस फिल्म के ब्लॉकबास्टर साबित होने से सोनाक्षी रातों-रात एक बेहतरीन स्टार बन गईं। फिल्म दबंग से डेब्यू करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के लिए सम्मानित भी किया गया। फिल्म दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार', 'हॉलीडे', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग को भी निखारा है।

सोनाक्षी ने बदली खूबसूरती की परिभाषा

जहां एक तरफ बॉलीवुड में जीरो साइज फीगर का दौर चल रहा था, तब सोनाक्षी ने अपने आत्मविश्वास और अपनी पर्सनैलिटी से अपनी अलग पहचान बनाई। सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर कई बार उनकी बॉडी को लेकर ट्रोल भी किया गया। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा यह मैसेज दिया कि खूबसूरती सिर्फ शरीर के आकार से नहीं होती बल्कि आत्मविश्वास से होती है।

दबंग गर्ल का जलवा अभी भी बरकरार

सोनाक्षी सिन्हा आज के दौर की वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म ‘सिस्टम’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अभिनय और अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा भी की थी। उन्होंने बताया था कि एक एक्टर का काम बाहर से देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल होता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल