Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पति जहीर इकबाल के साथ थाईलैंड में वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों बीच किनारे खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं। कपल की केमिस्ट्री और सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सोनाक्षी ने इन तस्वीरों के साथ बेहद प्यारा कैप्शन लिखा कि जियो, प्यार करो, हंसते रहो। इसके आगे उन्होंने लिखा कि जीना इसी का नाम है। इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और हर पल को खुलकर एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। अमोरा बीच से शेयर की गई इन तस्वीरों में जहीर इकबाल व्हाइट शर्ट और फॉर्मल पैंट्स में नजर आए, जबकि सोनाक्षी ने व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं।
फंकी जूलरी और सिंपल स्टाइलिंग ने सोनाक्षी के लुक को और भी आकर्षक बना दिया। एक तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर बीच किनारे सनसेट के दौरान रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधा यह कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है।
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा कि मेरे फेवरेट कपल, आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहें। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि बस इन्हीं तस्वीरों का इंतजार था, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे। पोस्ट पर हार्ट और लव इमोजी की भी भरमार देखने को मिली।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सिस्टम' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने नेहा राजवंश नाम की वकील का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा वह अपनी चर्चित वेब सीरीज 'दहाड़' के दूसरे सीजन को लेकर भी चर्चा में हैं।