तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट की एंट्री (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, फिनाले की जान बनेंगी Alia Bhatt, कहानी को देंगी चौंकाने वाला मोड़

Alia Bhatt Tumbbad 2: तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वह 20 दिन की शूटिंग में फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगी। तुम्बाड का यह सीक्वल 100 करोड़ के बजट में बन रहा है।

सोनाली झा

Alia Bhatt Film Tumbbad 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म ‘तुम्बाड 2’ चर्चाओं के केंद्र में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट इस फिल्म में सिर्फ कैमियो नहीं बल्कि एक बेहद अहम और दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और वह करीब 20 दिनों तक एक खास शेड्यूल में हिस्सा लेंगी। बताया जा रहा है कि उनका किरदार फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ा हुआ है, जो कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। भले ही आलिया भट्ट का स्क्रीन टाइम सीमित हो, लेकिन उनका रोल पूरी कहानी की दिशा बदलने वाला माना जा रहा है।

कल्ट क्लासिक बनी तुम्बाड का बड़ा विस्तार

साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक बन गई। री-रिलीज में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाए और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। अब तुम्बाड का सीक्वल पहले से कहीं बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म का बजट बना चर्चा का विषय

वहीं, सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’ का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे पहले पार्ट से कहीं ज्यादा भव्य बनाता है। फिल्म की रिलीज 3 दिसंबर 2027 के लिए तय की गई है। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही लव एंड वॉर में नजर आएंगी, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। फिलहाल ‘तुम्बाड 2’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट के किरदार की है, जिसे फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज माना जा रहा है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की