Sohail Khan The Alliance Show: फिल्म एक्टर और फिल्म मेकर सोहेल खान इन दिनों एक चर्चित रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके द्वारा किए गए एक अनोखे खुलासे ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। सोहेल खान ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इससे पहले कभी कंप्यूटर कीबोर्ड को छुआ तक नहीं था। उनके इस बेबाक बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
कुणाल खेमू केपॉपुलर रियलिटी शो द अलायंस में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में शामिल हुए सोहेल खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दौरान वह अक्सर अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें दर्शकों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने एक ऐसा सच उजागर किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी कंप्यूटर के कीबोर्ड का उपयोग नहीं किया था।
यह दिलचस्प वाकया तब हुआ जब द अलायंस में सभी प्रतियोगियों को जानवरों की मूर्तियों को पहचानने का एक मुश्किल काम दिया गया था। सोहेल खान ने चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा तो कर लिया लेकिन बाद में उन्होंने अपनी असली परेशानी बयां की।
उन्होंने बताया कि मूर्तियों की पहचान करना उतना कठिन नहीं था जितना कि कंप्यूटर के कीपैड को संभालना। पहली बार कीबोर्ड का यूज करते समय उनके हाथ कांप रहे थे और वे घबराहट के कारण पसीने से नहा गए थे। उन्होंने दर्शकों को बताया कि यह शो उन्हें रोज नए अनुभव दे रहा है।
सोहेल खान के इस सादगी भरे कबूलनामे का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने सोहेल खान की सादगी की तारीफ की।
वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूज़र्स ने टिप्पणी करते हुए इसे ज्यादा अमीर होने का असर बताया। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना था कि वे बहुत भाग्यशाली हैं जो उन्हें कभी कीबोर्ड छूने की जरूरत ही नहीं पड़ी। इस मुद्दे ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है।
ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
इसके अलावा सोहेल खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसी शो में उनकी पहली पत्नी सीमा सजदेह ने भी वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। तलाक हो जाने के बावजूद दोनों के बीच काफी सौहार्दपूर्ण संबंध देखने को मिल रहे हैं।
'द अलायंस' में दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और खेल में आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे की मदद करते नजर आते हैं। सोहेल का मानना है कि इस मंच ने उन्हें सीमा के और करीब ला दिया है।