सीमा सजदेह और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'द अलायंस' में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई...

Sohail Khan Emotional Statement: रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री पर सोहेल खान भावुक हो गए। उन्होंने नेशनल टीवी पर कहा कि शादी में जो भी गलती हुई, उसकी पूरी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

सोनाली झा

Sohail Khan On Seema Sajdeh: रियलिटी शो 'अलायंस' में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सोहेल खान ने शो में एंट्री कर दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा बन गई हैं। सीमा की एंट्री के दौरान शो में एक भावुक पल देखने को मिला, जब सोहेल खान ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के दौरान जब कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा कि सीमा सजदेह को सामने देखकर उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने बेहद शांत और सम्मानजनक अंदाज में जवाब दिया। सोहेल ने कहा कि लवली मैं इस खूबसूरत लेडी के साथ 25 साल रहा हूं। अगर हमारी शादी में कोई भी गलती हुई हो, तो मैं नेशनल टीवी पर उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। सोहेल की यह बात सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। वहीं अभिनेता कुशल टंडन ने माहौल हल्का करते हुए कहा कि सीटी मार दो।

25 साल बाद खत्म हुआ था रिश्ता

सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी और शादी से उनके दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं। करीब 25 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2022 में अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारियां मिलकर निभाते हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखते हैं। यही वजह है कि शो में भी दोनों के बीच सहजता देखने को मिली।

घर से भागकर की थी शादी

सीमा सजदेह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। यहीं उनकी मुलाकात सोहेल खान से हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। हालांकि, वर्षों बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में

Dhruv Rathee: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ी कार्रवाई

महामहिम से विपक्षी नेताओं की मुलाकात! अंदर क्या हुई बात? बाहर हो रही राजनीतिक बयानों की बरसात

Weather Today: केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री