सोहा अली खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोहा अली खान ने बताया अपना मॉर्निंग रूटीन, हेल्दी रहने के लिए पीती हैं ये जूस

Soha Ali Khan Morning Routine: सोहा अली खान ने अपना मॉर्निंग रूटीन शेयर करते हुए बताया कि वे पिछले तीन महीनों से रोज सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पी रही हैं, जिससे उन्हें दिनभर हल्का महसूस होता है।

सोनाली झा

Soha Ali Khan: फिटनेस और वेलनेस को लेकर जागरूकता आजकल हर किसी की प्राथमिकता बन गई है, और बॉलीवुड सितारे इस दिशा में मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री सोहा अली खान का नाम भी शामिल है, जो सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल की झलकियां अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

शुक्रवार को सोहा ने इंस्टाग्राम पर अपना मॉर्निंग रूटीन शेयर करते हुए बताया कि वह पिछले तीन महीनों से हर सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पी रही हैं। उन्होंने बताया कि यह जूस पेट के लिए बेहद फायदेमंद है और उन्हें दिनभर तरोताजा बनाए रखता है। वीडियो में वह जूस पीती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में माइली साइरस का मशहूर गाना फ्लॉवर्स बज रहा है।

सोहा अली खान का पोस्ट

सोहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेल्फ लव बेहद जरूरी है! सफेद कद्दू का जूस मेरे लिए डिटॉक्स का बेहतरीन तरीका है, जिससे मैं दिनभर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करती हूं। इसके अलावा, गुरुवार को भी सोहा ने अपनी किचन से एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह लाइट पिंक सूट में खाना बनाती नजर आ रही थीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि हां, ये मैं ही हूं, जो खाना बना रही है, कोई एआई नहीं।

सोहा ने कही ये बात

सोहा अली खान की यह पोस्ट मजेदार इसलिए भी थी क्योंकि उन्होंने पहले खुद स्वीकार किया है कि उन्हें खाना बनाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि घर में रसोई की जिम्मेदारी उनके पति कुणाल खेमू निभाते हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा था कि वह अक्सर सोशल मीडिया के लिए सिर्फ खाना बनाते हुए पोज देती हैं।

सोहा का खुलासा

सोहा ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी इनाया उनसे बेहतर कुकिंग करती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि इनाया मुझसे अच्छी रोटियां बना सकती है, जबकि हमारे घर में असली शेफ कुणाल ही हैं। सोहा का यह फिटनेस और फैमिली से जुड़ा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग उनकी सादगी से प्रभावित हो रहे हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन