सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक दशक पूरा होने का मनाया जश्न, शेयर किया पुरानी यादों से सजा वीडियो (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक दशक पूरा होने का मनाया जश्न, शेयर किया पुरानी यादों से सजा वीडियो

सोहा अली खान और कुणाल खेमू आज अपनी 10वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने शादी से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया है।

अदिति भंडारी

मुंबई: एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू अपनी शादी के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। दोनों ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। जिनमें उनके विवाह के दिन से लेकर अब तक की यात्रा की झलकियां शामिल थीं।

शनिवार को सोहा ने एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके शादी के दिन का खूबसूरत वीडियो, छुट्टियों की तस्वीरें और दोनों के साथ बिताए हुए खास पल थे। पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "दस साल बाद... मैं अभी भी करती हूं, और हमेशा करूंगी।"

यहां देखे पोस्ट-

सोहा और कुणाल का यह पोस्ट उनके बीच की गहरी और सशक्त बॉन्डिंग को दर्शाता है। वहीं, कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की तस्वीरों का एक संग्रह शेयर किया और सोहा को एक प्यार भरा संदेश समर्पित किया। उन्होंने लिखा कि "धूप में, बारिश में। खुशी में, दर्द में, तुम ठंड को गर्म कर देती हो, और तुम अजीबोगरीब को समझदार बना देती हो। यह अधूरा होता, यह जीवन नामक यात्रा, अगर तुम मेरी साथी, मेरी पत्नी @sakpataudi के रूप में न होती। 10वीं सालगिरह मुबारक, मेरी जान। यह गाना हमेशा तुम्हारे लिए था। तब भी जब मैं तुम्हें नहीं जानता था।"

पोस्ट पर नजर डालें-

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 25 जनवरी, 2015 को शादी की थी, और उनका यह रिश्ता न केवल जोड़ी के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक मिसाल बन चुका है। इस शादी के बाद, दंपति ने 29 सितंबर, 2017 को अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का स्वागत किया, जो अब उनकी खुशी का एक अहम हिस्सा है।

सोहा अली खान को उनकी फिल्मों जैसे 'मुंबई मेरी जान', 'तुम मिले', 'रंग दे बसंती', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' और 'तेरा क्या होगा जॉनी' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वह 'कौन बनेगी शिखरवती' और 'हश हश' जैसी वेब सीरीज में भी दिखाई दीं। वहीं, कुणाल खेमू ने 'राजा हिंदुस्तानी', 'कलयुग', 'गोलमाल 3', 'ब्लड मनी', 'गोलमाल अगेन' और 'लूटकेस' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में, उन्हें 'मडगांव एक्सप्रेस' फिल्म में देखा गया था।

इन दोनों का प्यार, रिश्ते में विश्वास और एक-दूसरे के लिए समर्थन उनके फैंस के लिए प्रेरणास्त्रोत बना है। 10 सालों की लंबी यात्रा को याद करते हुए इस जोड़ी ने साबित कर दिया है कि सच्चा प्यार वक्त के साथ और भी गहरा और मजबूत होता है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस