स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शादी टूटते ही स्मृति और पलाश ने एक-दूसरे किया अनफॉलो, इंस्टाग्राम से गायब हुई साथ वाली तस्वीरें!

Palash Muchhal And Smriti Mandhana News: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। हालांकि अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

Smriti Mandhana Unfollow Palash Muchhal On Instagram: टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जाने-माने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और नवंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन अब रिश्ता खत्म हो चुका है। इसकी पुष्टि खुद स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब पलाश की मैरी डी'कोस्टा नाम की लड़की के साथ एक निजी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। चैट में पलाश फ्लर्टी मैसेज करते दिखाई दिए, जबकि वह उस समय स्मृति के साथ रिलेशनशिप में थे। चैट सामने आते ही फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

स्मृति मंधाना और पलाश ने किया अनफॉलो

इसी बीच क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उनकी शादी अब नहीं होगी। उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। स्मृति ने पलाश को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की कई तस्वीरें व शादी से जुड़े पोस्ट भी हटा दिए हैं। फिलहाल पलाश ने अभी पोस्ट नहीं किया है।

वहीं दूसरी ओर, पलाश मुच्छल ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने लिखा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया है। पलाश ने कहा कि उनके बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग उनके बारे में गलत और अपमानजनक कंटेंट फैला रहे हैं, उनके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

23 नवंबर को होने वाली थी शादी

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। दोनों परिवारों में प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके थे हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी कर ली गई थीं। इसी बीच स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई, जिसके बाद शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। उसी समय से अफवाहें तेज़ हो गईं कि पलाश ने धोखा दिया, जिसके चलते स्मृति ने आखिरी समय में शादी तोड़ने का फैसला किया। अब दोनों ने अलग-अलग अपने रिश्ते पर आधिकारिक बयान दे दिए हैं और फैंस इस रिश्ते के अंत पर निराश दिखाई दे रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी