स्मिता जयकार ने जब उड़ाया था प्रियंका चोपड़ा का मजाक  
मनोरंजन

स्मिता जयकार ने जब उड़ाया था प्रियंका चोपड़ा का मजाक, अब हो रहा है पछतावा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के करियर की शुरुआत आसान नहीं रही। रंगत और लुक्स को लेकर उन्हें कई बार आलोचना झेलनी पड़ी। आज वह एक ग्लोबल स्टार हैं और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

सोनाली झा

Priyanka Chopra Joke: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। हालांकि, प्रियंका का यह सफर उतना आसान नहीं रहा जितना बाहर से दिखता है।

प्रियंका चोपड़ा को अपने लुक्स, रंग और बॉडी को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, यहां तक कि एक नामी अभिनेत्री ने भी उनकी क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए थे। यह बात तब की है जब प्रियंका फिल्म ‘किस्मत’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री स्मिता जयकार ने उनकी मां का रोल निभाया था।

स्मिता का खुलासा

एक इंटरव्यू में स्मिता ने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार प्रियंका को देखा तो वे हैरान रह गईं। उन्होंने कहा था कि वो सांवली और बहुत दुबली-पतली थीं। मैंने उस वक्त अपने मन में कहा था कि हे भगवान! ये कैसे हीरोइन बन सकती है? स्मिता की यह सोच उस वक्त प्रियंका के लुक्स पर आधारित थी, लेकिन बाद में जब प्रियंका ने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई, तो स्मिता को अपने शब्दों पर पछतावा हुआ।

स्मिता ने कर दी थी जल्दबाजी

स्मिता ने मान लिया था कि उन्होंने जल्दबाजी में प्रियंका चोपड़ा को जज कर लिया था और उन्हें यह सबक मिला कि किसकी किस्मत कब बदल जाए, यह कोई नहीं कह सकता। प्रियंका चोपड़ा ने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘तमीजन’ से की थी, जिसमें वह थलपति विजय के साथ नजर आई थीं। इसके बाद 2003 में उन्होंने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2004 में आई फिल्म ‘किस्मत’ में उन्हें बॉबी देओल के अपोजिट देखा गया।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म

आज प्रियंका न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी एक स्थापित नाम हैं। उन्होंने रंगभेद और सामाजिक आलोचनाओं के बावजूद खुद को साबित किया और एक ग्लोबल आइकन बन गईं। प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट है, जो एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है और इसमें वह एक MI6 एजेंट के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान